पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरे दिन लोगों को राहत मिली है। तेल कंपनियों ने शनिवार, 27 जुलाई को फिर पेट्रोल के भाव में कटौती की, लेकिन डीजल के दाम स्थिर देखने को मिली।
नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरे दिन लोगों को राहत मिली है। तेल कंपनियों ने शनिवार, 27 जुलाई को फिर पेट्रोल के भाव में कटौती की, लेकिन डीजल के दाम स्थिर देखने को मिली।आईओसीएल के मुताबिक, शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम 2 पैसे सस्ता हो गया है। शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 73.24 रुपये, 78.85 रुपये, 75.81 रुपये और 76.06 रुपये प्रति लीटर भुगतान करना पड़ रहा है। वहीं चारों महानगरों में ग्राहकों को डीजल के लिए क्रमश: 66.18 रुपये, 69.36 रुपये, 68.29 रुपये और 69.90 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है।
कच्चे तेल में सीमित दायरे में कारोबार
शुक्रवार को विदेशी बाजार में कच्चा तेल स्थिरता के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड में 63.46 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड में 56.16 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चा तेल अगस्त वायदा 35 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 3,873 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
सुबह 6 बजे तय होते हैं नए भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
