बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए खास प्लान लाया है। जी हां सरकारी कंपनी बीएसएनएल ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए प्लान लेकर रही है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए खास प्लान लाया है। जी हां सरकारी कंपनी बीएसएनएल ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए प्लान लेकर रही है। अब कंपनी ने दो ऐसे प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जो बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में पहले कभी नहीं रहे। यह दोनों लॉन्ग टर्म प्लान्स हैं। ये दोनों प्रीपेड रिचार्ज प्लान 1,399 और 1,001 रुपये के हैं। जानकारी दें कि दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 270 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।

बीएसएनएल का 1,399 रुपये का प्लान
इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल वॉइस कॉलिंग मिलती है। जबकि दिल्ली और मुंबई सर्कल में यह सुविधा नहीं मिलती। इसके अलावा प्लान में 1.5GB डेली डेटा मिलता है। वहीं यूजर को 50 एमएमएस रोजाना मिलते हैं। प्लान की वैलिडिटी 270 दिन है। यह कंपनी का लॉन्ग टर्म प्लान है। यह प्लान 90 दिन के प्रमोशनल पीरियड में अवेलेबल है। जिसकी शुरुआत 25 जुलाई से होती है।
बीएसएनएल का 1,001 रुपये का प्लान
वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल के 1001 रुपये के इस प्लान में भी यूजर को अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल वॉइस कॉलिंग मिलती है। बता दें कि दिल्ली और मुंबई सर्कल में यह सुविधा नहीं मिलती। जबकि प्लान में पूरी वैलिडिटी परियड में 9GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी यूजर को 270 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में यूजर को 750 एसएमएस मिलते हैं।
स्टार मेंबरशिप प्लान
जानकारी दें कि कंपनी ने हाल ही में स्टाट मेंबरशिप प्लान लॉन्च किया था। स्टार प्लान की कीमत 498 रुपये है। प्लान में अनलिमिटेड लोकल एसटीडी कॉलिंग के साथ 30GB डेटा और 1000 SMS 30 दिन के लिए मिलेंगे। इस पूरे प्लान की वैलिडटी 365 दिन की है। इस रिचार्ज के वैलिडिटी पीरियड में जब कोई कस्टमर रिचार्ज कराएगा तो उसे डिस्काउंट मिलेगा। मसलन 97 रुपये का रिचार्ज 76 रुपये में मिलेगा। वहीं 447 रुपये का प्लान 407 रुपये में मिलेगा। स्टार मेंबरशिप प्लान की मौजूद कीमत 498 रुपये है। बता दें कि ये दोनों लॉन्ग टर्म प्लान्स अभी सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में ही लॉन्च किए गए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
