एपल ने 1 अरब डॉलर लगभग (6900 करोड़ रुपए) में इंटेल के मोडेम डिविजन की बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगी।
नई दिल्ली: एपल ने 1 अरब डॉलर लगभग (6900 करोड़ रुपए) में इंटेल के मोडेम डिविजन की बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगी। जी हां महंगे स्मार्टफोन एवं अन्य उपकरण बनाने वाली कंपनी एपल ने इंटेल का स्मार्टफोन मोडेम कारोबार खरीदने की घोषणा की है। बता दें कि दोनों कंपनियों ने इसको लेकर समझौता किया है। इसी के साथ इस बात की भी जानकारी दी गयी हैं कि यह सौदा इस साल की अंतिम तिमाही में पूरा होने का अनुमान है।

इंटेल के करीब 2,200 कर्मचारी एपल से जुड़ेंगे
एपल ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि इस सौदे में इंटेल की बौद्घिक संपदा, उपकरण और पट्टे भी शामिल हैं। इस सौदे के तहत इंटेल के करीब 2,200 कर्मचारी एपल से जुड़ेंगे। एपल ने कहा कि इस सौदे के बाद उसके पास वायरलेस प्रौद्योगिकी के पेटेंट की संख्या बढ़कर 17000 से अधिक हो जाएगी। इसके बाद इंटेल स्मार्टफोन के अलावा अन्य उपकरणों के लिए ही मोडेम बनाएगी।
5जी नेटवर्क के लिए टेक्नोलॉजी विकसित करने में मिलेगी मदद
बता दें कि इंटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉब स्वान ने कहा कि इस सौदे से हमें 5जी नेटवर्क के लिए टेक्नोलॉजी विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। वहीं दूसरी ओर एपल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (हार्डवेयर प्रौद्योगिकी) जॉनी स्रोउजी ने कहा, इंटेल के पास विश्वस्तरीय अनुभव देने वाली प्रौद्योगिकी डिजायन करने का जज्बा है। हम उत्साहित हैं कि इतने सारे इंजीनियर हमारी कंपनी से जुड़ रहे हैं। जानकारी दें कि स्मार्टफोन मोडेम/चिप बनाने वाली शीर्ष कंपनी फॉक्सकॉन और एपल के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। एपल अब तक चिप के मामले में फॉक्सकॉन पर निर्भर है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
