मुम्बई। भारतीय शेयर बाजार गिरावट का सिलसिला तोड़ने में कामयाब रहा। आज कारोबार के अंत में सेंसेक्स 51.81 अंक की तेजी के साथ 37,882.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 32.10 अंक की तेजी के साथ 11,284.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो करीब 1296 शेयर तेजी के साथ तो 1173 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 161 शेयर के रेट में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 69.02 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
-यस बैंक का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 96.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 218 रुपये की तेजी के साथ 3,264.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 451 रुपये की तेजी के साथ 7,233.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-आयशर मोटर्स का शेयर करीब 750 रुपये की तेजी के साथ 17,186.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 81 रुपये की तेजी के साथ 2,467.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : बीएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी के टॉप लूजर
-वेदांता का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 164.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-आईओसी का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 141.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-रिलायंस का शेय करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 1,213.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 643.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ओएनजीसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 141.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : एनएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : ये है टॉप 10 मिड कैप म्युचुअल फंड, दिया एफडी से अच्छा रिटर्न


Click it and Unblock the Notifications