सोना और चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट दखने को मिली।
नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट दखने को मिली। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज शुक्रवार को कमजोर लिवाली के कारण सोने और चांदी दोनों की कीमतों में कमी देखने को मिली है। एसोसिएशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में आज जहां सोने में 140 रुपये की गिरावट देखी गई, तो चांदी में 150 रुपये की मंदी आई। इस गिरावट के साथ आज सोने के भाव 35,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 42,150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। जबकि कल गुरुवार को सोने के भाव 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ही रहा वहीं चांदी भी कल अपने पुराने भाव 42,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही स्थिर बनी रही। कारोबारियों के अनुसार सोने में ज्वैलर्स द्वारा लिवाली कम किये जाने से और चांदी में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा कम लिवाली से भाव में यह गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर सोना की कीमत
हालांकि वैश्विक स्तर पर आज सोना 1,418.80 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.51 डॉलर प्रति औंस पर रही। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 140 रुपये की गिरावट के साथ 35,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 140 रुपये की ही गिरावट के साथ 35,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत भी आज 27,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही। गुरुवार को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज गुरुवार को 150 रुपये की गिरावट के साथ 42,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 287 रुपये की गिरावट के साथ 41,271 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 35,730 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 35,560 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 42,150 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 41,270 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 85,000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 86,000 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,500 रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications