बाबा रामदेव की पतंजलि के लिए वाकई अच्छी खबर है। कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार बाबा रामदेव नियंत्रित पतंजलि आयुर्वेद ने रुचि सोया के अधिग्रहण की बाजी जीत ही लिया।
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की पतंजलि के लिए वाकई अच्छी खबर है। कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार बाबा रामदेव नियंत्रित पतंजलि आयुर्वेद ने रुचि सोया के अधिग्रहण की बाजी जीत ही लिया। जी हां राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा संचालित पतंजलि की रुचि सोया के अधिग्रहण के लिए 4,350 करोड़ रुपये की संशोधित बोली को मंजूरी दे दी है। खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया पर बैंकों का 9,345 करोड़ रुपये का बकाया है। हालांकि, न्यायाधिकरण ने कहा कि यह मंजूरी इस बात पर निर्भर करेगी कि रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल को सुनवाई की अगली तारीख एक अगस्त से पहले 600 करोड़ रुपये के कोष के सही स्रोत के बारे में सूचना देनी होगी। यह कोष भी बिड अमाउंट का हिस्सा है।

सकारात्मक कदम है: आचार्य बालकृष्ण
हालांकि ट्रिब्यूनल ने रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल से सुनवाई की अगली तारीख से पहले कॉरपोरेट दिवाला निपटान प्रक्रिया की पूरी वास्तविक लागत का ब्योरा देने को भी कहा है। बता दें कि सौदे के बारे में पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है। उनका कहना हैं कि इससे स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि रुचि सोया के प्रमुख ब्रांडों में न्यूट्रिला, महाकोश, सनरिच, रुचि स्टार और रुचि गोल्ड शामिल हैं।
दिसंबर 2017 से रुचि सोया की दिवाला प्रक्रिया चल रही
इस बात से अवगत करा दें कि एनसीएलटी ने रुचि सोया के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया दिसंबर 2017 शुरू की थी। एनसीएलटी ने यह फैसला स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और डीबीएस बैंक की याचिका पर लिया था। रुचि सोया पर फाइनेंशियल क्रेडिटर्स का करीब 9345 करोड़ रुपये का कर्ज है और ऑपरेशनल क्रेडिटर्स का 2750 करोड़ रुपये कर्ज है। फाइनेंशियल क्रेडिटर्स में सबसे अधिक एसबीआई का करीब 1800 करोड़ रुपये का बकाया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications