देश में मई महीने में 12.66 लाख नए रोजगार पैदा हुआ। मई माह में कुल 12.66 नए रोजगार का सृजन किया गया, जो कि अप्रैल माह के मुकाबले ज्यादा है।
नई दिल्ली: देश में मई महीने में 12.66 लाख नए रोजगार पैदा हुआ। मई माह में कुल 12.66 नए रोजगार का सृजन किया गया, जो कि अप्रैल माह के मुकाबले ज्यादा है। जबकि यह इस साल अप्रैल में संगठित क्षेत्र में सृजित 11.15 लाख नौकरी के मुकाबले अधिक है। इस बात की जानकारी दें कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (इएसआईसी) के वेतन भुगतान (पेरोल) से जुड़े आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार इएसआईसी से 2019 में 1.49 करोड़ नए अंशधारक जुड़े।

ईपीएफओ में 9.86 लाख लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन
एनएसओ की यह रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण की ओर से संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने वाले नए अंशधारकों के आंकड़ों पर आधारित है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय उक्त तीनों निकायों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर वेतन भुगतान से जुड़े नए अंशधारकों का आंकड़ा अप्रैल 2018 से जारी कर रहा है। इसमें सितंबर 2017 से शुरू अवधि को शामिल किया गया। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, इएसआईसी के साथ सितंबर 2017 से मार्च 2018 के दौरान सकल रूप से 83.32 लाख जुड़े। इसमें कहा गया है कि मई के दौरान ईपीएफओ से शुद्ध रूप से 9.86 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। यह इस साल अप्रैल के 10.15 लाख के मुकबले थोड़ा कम है।
हालांकि वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान शुद्ध रूप से 61.12 लाख नए अंशधारक ईपीएफओ की ओर से संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े। वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि अंशधारकों की संख्या का आंकड़ा विभिन्न स्रोतों से लिया गया है, ऐसे में इसमें दोहराव की कुछ गुंजाइश हो सकती है। एनएसओ ने कहा कि मौजूदा रिपोर्ट संगठित क्षेत्र में रोजगार को लेकर अलग-अलग नजरिया देती है और यह समग्र रूप से रोजगार की जानकारी नहीं देती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
