नेटफ्लिक्स भारतीय ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में भारी बदलाव किया है।
नई दिल्ली: नेटफ्लिक्स भारतीय ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में भारी बदलाव किया है। नेटफ्लिक्स ने बुधवार को भारत में अपना नया सब्सक्रिप्शन ऑफर प्लान लॉन्च किया। यह सब्सक्रिप्शन प्लान केवल मोबाइल यूजर के लिए कंपनी ने पेश किया है। प्रीमियम वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स ने अमेजन प्राइम वीडियोज और अन्य स्थानीय खिलाड़ियों से मिल रही प्रतिस्पर्धा के बीच भारतीय यूजर्स को लुभाने के लिए 199 रुपये का 'मोबाइल ओनली' प्लान पेश किया है। जानकारी दें कि यह अबतक का सबसे सस्ता प्लान है। वीडियो सामग्री उपलब्ध कराने वाली नेटफ्लिक्स पिछले कई माह से भारत में मोबाइल ओनली प्लान का परीक्षण कर रही है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने 3 मौजूदा प्लान को भी पुनर्गठित किया है।
199 रुपये का मासिक प्लान भारत यूजर्स के लिए
जानकारी दें कि नेटफ्लिक्स के निदेशक (प्रोडक्ट इनोवेशन) अजय अरोड़ा ने कहा कि भारतीय अपना 30 फीसदी समय मनोरंजन पर खर्च करते हैं। दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में ज्यादा लोग मोबाइल फोन पर सामग्री देखते हैं। दुनिया के अन्य किसी देश की तुलना में भारत में मोबाइल फोन पर नेटफ्लिक्स सेवा लेने वालों की संख्या अधिक है। वहीं 199 रुपये का मासिक प्लान भारत के लिए बनाया गया है।
सिर्फ भारत में पेश हुआ प्लान
निदेशक (प्रोडक्ट इनोवेशन) अजय अरोड़ा ने कहा कि कंपनी ने कुछ अन्य बाजारों में इसी तरह के मोबाइल ओनली प्लान का परीक्षण किया है। लेकिन इसे अभी सिर्फ भारत में पेश करने की घोषणा की गई है। इससे पहले नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान 450 रुपए प्रति महीना था, जिसमें यूजर को सिंगल स्क्रीन पर एसडी रेजोल्यूशन में शो देखने की सुविधा मिलती है। नए प्लान के जरिए कंपनी भारत के टायर-2 और टायर-3 शहरों के और ज्यादा सब्सक्राइबर जुटाना चाहती है। यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के डिवाइस पर काम करेगा लेकिन यूजर इसे सिर्फ एक ही डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान में यूजर स्टैंडर्ड क्वालिटी (लगभग 480 पिक्सल) की वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकेंगे। इतना ही नहीं प्लान में यूजर को कंटेंट मिरर और कास्ट करने की सुविधा नहीं मिलेगी।
मौजूदा प्लान क्या हैं ?
इस बात से अवगत करा दें कि 199 रु. का नया प्लान सिर्फ मोबाइल के लिए होगा। जबकि बता दें कि फिलहाल, जो नेटफ्लिक्स प्लान हैं, उनका इस्तेमाल आप मोबाइल के साथ ही साथ आप डेस्कटॉप पर भी कर सकते हैं। फिलहाल, 500 रु, 650 रु और 800 रु हर महीने के प्लान हैं। नेटफ्लिक्स ने मार्च में कहा था कि वो 250 रुपए हर महीने के प्लान पर काम कर रहा है, इस प्लान में वीडियोज सिर्फ मोबाइल पर ही देखे जा सकेंगे। इससे कंपनी दूसरे कम सब्सक्रिप्शन वाले प्लेटफॉर्म जैसे हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो, अल्ट बालाजी और Zee5 से कंपीटिशन कर सकेगी।
नेटफ्लिक्स अभी भारत में तीन प्लान ऑफर कर रही है, जिसकी कीमत 500 रुपए से 800 रुपए के बीच है। जबकि हॉटस्टार हर महीने 299 रुपए चार्ज करता है, जिसमें वह एचबीओ के एटी एंड टी इंक से कंटेट ऑफर कर रहा है और लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीम करता है। वहीं अमेजन भी अपने प्राइम मेंबरशिप के साथ अपनी वीडियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवाएं देता है। हालांकि मौजूदा वक्त में, नेटफ्लिक्स का हर महीने का प्लान 500 रुपये से 800 रुपये के बीच का है। वहीं हॉटस्टार का हर महीने का सब्सक्रिप्शन 299 रुपये महीने का है। हॉटस्टार का सालाना प्लान 999 रुपये का है। अमेजन प्राइम वीडियो का प्लान 999 रुपये का है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications