आज बुधवार को सोने की कीमत में फिर से तेजी आई है।
नई दिल्ली: आज बुधवार को सोने की कीमत में फिर से तेजी आई है। जी हां इस सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को सोना उच्चतम स्तर पर पहुंचने और मंगलवार को 250 रुपये की गिरावट के बाद बुधवार को एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने के भाव में 150 रुपये की तेजी आई, जिससे इसके भाव 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। उधर चांदी में भी आज तेजी दिखाई दी। चांदी में आज 350 रुपये की तेजी आई जिससे इसके भाव 42,300 रुपये प्रति किग्रा पर आ गए। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली किये जाने से चांदी की कीमतों में यह बढ़ोतरी हुई है।

वैश्विक स्तर पर सोना की कीमत
उधर वैश्विक रुख की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,425.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 16.58 डॉलर प्रति औंस पर रही। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 150 रुपये की बढ़त के साथ 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 150 रुपये की ही बढ़त के साथ 35,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, गिन्नी सोने की कीमत में भी 100 रुपये की तेजी देखी गई और इसके भाव 27,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गए। मंगलवार को सोने में 250 रुपये की कमी आई थी जिससे इसका भाव 35,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया था। उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज बुधवार को 350 रुपये की तेजी आई जिससे इसके भाव 42,300 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
चांदी में भी तेजी देखने को मिली
वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 511 रुपये की भारी तेजी देखने को मिली, जिससे इसका भाव 41,546 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर अच्छी मांग के चलते चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत में 1000 रुपये की तेजी आई जिससे इसकी लिवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1000 रुपये की तेजी के साथ 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
