एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, एचडीएफसी बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है।
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, एचडीएफसी बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट घटाने के बाद एक-एक करके सभी बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव कर रहे हैं। बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों को घटा दिया है। जानकारी दें कि बैंक की नई दरें 22 जुलाई से लागू हो चुकी हैं।

2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को घटाया
एचडीएफसी बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दरों को घटा दिया है। एचडीएफसी बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि के लिए 3.5 फीसदी से 7 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है।
इन एफडी की ब्याज दरों में किया बदलाव
30 से 45 दिन की एफडी
जानकारी दें कि पहले एचडीएफसी बैंक की 30 दिन से लेकर 45 दिनों की एफडी पर सामान्य नागरिक को 5.75 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 6.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलता। लेकिन 22 जुलाई से लागू नई दरों में इन एफडी पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट्स में भी कटौती कर दी गई है। हालांकि कटौती के बाद अब सामान्य नागरिक को 5.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 6.00 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
46 दिन से 6 महीने की एफडी
इसके अलावा 46 दिन से लेकर 6 महीने की एफडी पर ब्याज दरों को घटाया गया है। नई एफडी रेट्स लागू होने के बाद अब आम नागरिकों को इस अवधि की एफडी पर 6.25 फीसदी की बजाय 6.00 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
1 साल, 1 से 2 साल की एफडी
एचडीएफसी बैंक की एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में 0.20 फीसदी की कटौती कर दी गई है। अब बैंक की 1 साल की एफडी पर 7.10 फीसदी का ब्याज मिलेगा। एक साल से दो साल तक की एफडी पर भी ब्याज दर घटाई गई हैं। वहीं 1 से 2 साल की एफडी पर पहले के 7.30 फीसदी के मुकाबले 7.20 फीसदी ब्याज मिलेगा।
7 से 29 दिन की एफडी में कोई बदलाव नहीं
हालांकि एचडीएफसी बैंक ने सात दिनों से लेकर 29 दिनों वाली एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। इस एफडी में ग्राहकों को पहले की तरह ही 4.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। बता दें कि सीनियर सिटीजन को सभी एफडी पर आम नागरिकों के मुकाबले 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
