मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट, वहीं दूसरी ओर चांदी में भी नरमी देखी गयी।
नई दिल्ली: मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट, वहीं दूसरी ओर चांदी में भी नरमी देखी गयी। आपको बता दें कि सोमवार को सोने के भाव अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन ठीक एक दिन बाद यानि आज मंगलवार को 250 रुपये गिर गए। आज 250 रुपये की गिरावट के साथ सोना 35,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और घरेलू मांग के कमजोर होने से सोने की कीमतों में यह गिरावट आई। पिछले सत्र में सोना 35,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर रहा था। उधर चांदी में आज 10 रुपये की कमी आई जिससे इसके भाव 41,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।

वैश्विक स्तर पर जानें सोने का भाव
कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाईयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली कम किये जाने से भाव में यह कमी आई। वहीं, वैश्विक स्तर की बात करें तो आज न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,418.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 16.47 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत को जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 35,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 250 रुपये की ही गिरावट के साथ 35,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत में भी 100 रुपये की गिरावट देखी गई और इसके भाव 27,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गए।
चांदी की कीमत में भी गिरावट
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज मंगलवार को 10 रुपये की गिरावट आई जिससे इसके भाव 41,950 रुपये प्रति किलो पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 38 रुपये की गिरावट देखने को मिली, जिससे इसका भाव 41,035 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 84,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
