दिल्ली के खुदरा बाजारों में टमाटर का दाम 80 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
नई दिल्ली: दिल्ली के खुदरा बाजारों में टमाटर का दाम 80 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। टमाटर के भाव में पिछले तीन-चार दिनों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गयी है। कारोबारियों की मानें, तो इसका मुख्य कारण बारिश और बाढ़ का आना है। सब्जियों के दामों में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। टमाटर का दाम आसमान छू लिया है। बता दें कि टमाटर 60 से 70 रुपये किलो तक बिक रहा है। बढ़े हुए कीमत के कारण अधिकांश ग्राहक भाव सुनते ही आगे बढ़ जा रहे हैं।

लहसुन 80 से 100 रुपये प्रति किलो
दूसरी ओर लहसुन 80-100 रुपये किलो, वहीं प्याज के भाव में भी 2-3 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गयी है। खुदरा बाजार में लोकल प्याज 26 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सबसे अधिक तेजी तो लहसुन में हैं। पिछले एक सप्ताह में 30 रुपये की तेजी दर्ज की गयी है। बता दें कि बाजार में इस वक्त लहसुन 80 से 100 रुपये प्रति किलो है। जबकि, एक सप्ताह पहले यह भाव 50 से 80 रुपये प्रति किलो था। इसके साथ ही धनिया पत्ता की कीमत सुनकर लोग चौक जा रहे हैं। खुदरा बाजार में धनिया पत्ता 400-500 रुपये प्रति किलो है। कच्चा केला 40 रुपये प्रति दर्जन तक हैं।
भारी बारिश की वजह से टमाटर की सप्लाई पर असर पड़ा
प्याज, टमाटर के बढ़ते दामों को रोकने के लिए दिल्ली सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने इसे लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों को टमाटर, प्याज के बढ़ते दामों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है। इमरान हुसैन ने सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कमिश्नर के साथ एक मीटिंग कर राजधानी में टमाटर और प्याज के दामों की समीक्षा की। इस मीटिंग में विभाग के अन्य सीनियर अधिकारियों के अलावा एपीएमसी, नेफेड, मदर डेयरी, सफल और दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और एनसीआर के इलाकों में हुई भारी बारिश की वजह से टमाटर की सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे हाल ही में खुदरा बाजार में टमाटर के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
