दिग्गज कंपनी अमूल ने केमल मिल्क को 200 एमएल पैट बोतल में उतारने का फैसला किया है। बता दें कि ये मिल्क एक सप्ताह के अंदर पेश किया जाएगा।
नई दिल्ली: दिग्गज कंपनी अमूल ने केमल मिल्क को 200 एमएल पैट बोतल में उतारने का फैसला किया है। बता दें कि ये मिल्क एक सप्ताह के अंदर पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर आरएस सोढी ने दी है। अभी अमूल 500 एमएल पैट बोतल में केमल मिल्क की पेशकश करती है। सोढ़ी ने कहा कि इस 200 एमएल केमल मिल्क बोतल पैक की कीमत 25 रुपये प्रति बोतल होगी। इसे गांधीनगर, अहमदाबाद की अमूल डेयरी के आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनाया जा रहा है।

अमूल केमल मिल्क जनवरी में हुआ था लॉन्च
जानकारी दें कि इस साल जनवरी में अमूल ने 500 एमएल पैट बोतल में केमल मिल्क को लॉन्च किया था। इसकी कीमत 50 रुपये प्रति बोतल है। अच्छी बात तो यह हैं कि कैमल मिल्क पचने में तो आसान है ही, इसके कई अन्य फायदे भी हैं। इसमें इन्सुलिन प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है। कैमल मिल्क का इस्तेमाल हजारों सालों से विविध संस्कृतियों में होता आया है। आरोग्य के विविध फायदों को देखते हुए इस दूध की वजह से बाजार में एक नया क्षेत्र खुला है।
दो साल बाद बढ़ाए गए अमूल दूध के दाम
याद दिला दें कि अमूल दूध राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों पर दो रुपये महंगा हो चुका है। कंपनी ने यह बढ़ोत्तरी मई में की थी। यह निर्णय कच्चे माल की लागत बढ़ने के चलते किया गया। अमूल दूध के दाम दो साल बाद बढ़ाए गए हैं। इससे पहले, मार्च 2017 में दूध के दाम संशोधित किए गए थे। अमूल की दूध की कीमत बढ़ने की वजह ये हैं कि अमूल ब्रांड नाम से डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) के मुताबिक कि दो साल के अंतराल के बाद दूध की कीमत में 2 रुपये लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। इसका उद्देश्य दूध के उत्पादन में कमी और कच्चे माल की लागत में बढ़ोत्तरी के कारण दूध उत्पादकों को लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
