कीमतों में भारी तेजी के चलते आज सोमवार को सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर पर आ गए।
नई दिल्ली: कीमतों में भारी तेजी के चलते आज सोमवार को सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर पर आ गए। जबकि पिछले सप्ताह शुक्रवार को 280 रुपये की तेजी के बाद आज सोने में 100 रुपये की तेजी आई, जिससे इसके भाव अब तक के उच्चतम स्तर 35,970 रुपये प्रति 10 ग्रामे पर आ गए। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, ज्वैलर्स द्वारा लगातार लिवाली किये जाने से भाव में यह बढ़ोतरी आई है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने भी कहा कि आज सोमवार को सोने का भाव आज तक का सबसे उच्च स्तर का भाव है।

वहीं, चांदी में आज फिर से तेजी देखी गई। चांदी में आज 260 रुपये की तेजी दर्ज हुई, जिससे इसके भाव 41,960 रुपये प्रति किलो पर आ गए। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की ताजा लिवाली से भाव में यह बढ़ोतरी हुई। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले सप्ताह शुक्रवार को चांदी के भाव में 935 रुपये की तूफानी तेजी देखने को मिली थी। वहीं, वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना 1,425.60 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.40 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने की कीमत में भी 100 रुपये की बढ़ोतरी
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 35,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की ही तेजी के साथ 35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत में भी 100 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई और इसके भाव 27,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गए। शनिवार को सोने में 80 रुपये की गिरावट देखी गई थी, जिससे इसके भाव 35,870 पर आ गए थे।
वहीं चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज सोमवार को 260 रुपये की तेजी आई जिससे इसके भाव 41,960 रुपये प्रति किलो पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 391 रुपये की तेजी देखने को मिली, जिससे इसका भाव 41,073 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 84,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications