वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली परिषद की बैठक 25 जुलाई को होगी। जानकारी दें कि जीएसटी परिषद की 36वीं बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी।
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली परिषद की बैठक 25 जुलाई को होगी। जानकारी दें कि जीएसटी परिषद की 36वीं बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। बता दें कि इसमें ई-वाहनों पर कर में कमी के प्रस्ताव पर निर्णय किया जाएगा। वहीं अधिकारियों ने बताया कि परिषद की 36वीं बैठक में सौर ऊर्जा उत्पादक प्रणालियों और विंड टर्बाइन प्रॉजेक्ट पर जीएसटी लगाए जाने के बाबत उनमें वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यांकन के विषय में भी फैसला किया जाएगा।

जानकारी दें कि परिषद में राज्यों के वित्त मंत्री सदस्य हैं। परिषद ने पिछले महीने आयोजित अपनी बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों, इलेक्ट्रिक चार्जरों एवं ई-वाहन किराए पर लेने पर जीएसटी लगाने से जुड़े मुद्दे को अधिकारियों की समिति को भेज दिया था। अधिकारियों ने बताया कि अधिकारियों की समिति की सिफारिशों को 25 जुलाई को परिषद के समक्ष रखे जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक दोपहर तीन बजे के बाद होगी।
ई-व्हीकल्स पर जीएसटी दर 12 % से घटाकर 5% करने की सिफारिश
वहीं ई-वाहनों की घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने को केंद्र ने जीएसटी की दर को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की सिफारिश की है। पेट्रोल और डीजल कारों एवं हाइब्रिड वाहनों पर जीएसटी की दर पहले से 28 प्रतिशत पर है। इसके साथ ही इन पर सेस भी लिया जाता है।
परिषद सौर ऊर्जा प्रॉजेक्ट्स के लिए टैक्स ढांचे पर भी विचार करेगी। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने मई में जीएसटी परिषद को कर ढांचे पर फिर से विचार करने को कहा था। इस बात से भी अवगत करा दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरू होने के बाद परिषद की पहली बैठक 21 जून को हुई थी। यह परिषद की 35वीं बैठक थी। जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने जीएसटी परिषद की बैठक में पहली बार भाग लिया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
