आरआईएल का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 6.80 प्रतिशत बढ़कर 10,104 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
नई दिल्ली: आरआईएल का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 6.80 प्रतिशत बढ़कर 10,104 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जी हां मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का 30 जून को समाप्त तिमाही कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 6.82 फीसदी बढ़कर 10,104 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 9,459 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जबकि तेल से टेलिकॉम बिजनेस में भारी भरकम बाजार हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का 30 जून को समाप्त तिमाही में रेवेन्यू 21.25 फीसदी बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपये हो गया. जो एक साल पहले इसी अवधि में 1.33 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

कंसॉलिडेटेड पेट्रोकेमिकल ईबीआईटी 7508 करोड़ रुपये
आरआईएल का Q1FY20 में कंसॉलिडेटेड पेट्रोकेमिकल ईबीआईटी 7508 करोड़ रुपये रहा, जोकि Q1FY1 में 7,857 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, समीक्षाधीन तिमाही में आरआईएल का रिफाइनिंग और रिटेल ईबीआईटी क्रमश: 4508 करोड़ रुपये और 1,777 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा क्रमश: 5315 करोड़ और 1069 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का जून तिमाही में ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) 8.1 डॉलर प्रति बैरल रहा। पिछले साल इसी तिमाही में जीएमआर 10.5 डॉलर प्रति बैरल था।
कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट : आरआईएल का वित्त 20 की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा 10,104 करोड़ रुपये
कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू : कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 1.57 लाख करोड़ रुपये
कंसॉलिडेटेड ईबीआईडीटीए : वित्त 20 की पहली तिमाही में आरआईएल का ईबीआईडीटीए 21,315 करोड़ रुपये
Petrochemicals (ईबीआईडीटीए) : 8,810 करोड़ रुपये
रिफाइनिंग (ईबीआईडीटीए) : 5,152 करोड़ रुपये
ऑयल & गैस (ईबीआईडीटीए) : 207 करोड़ रुपये
Organised retail (ईबीआईडीटीए) : 2,049 करोड़ रुपये
डिजिटल सर्विस (ईबीआईडीटीए) : 4,908 करोड़ रुपये
जियो का मुनाफा 612 करोड़ रुपये हुआ
वहीं दूसरी ओर ये भी बता दें कि रिलांयस जियो के लिए वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही बेहतर रही है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 46 फीसदी बढ़कर 891 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में जियो का मुनाफा 612 करोड़ रुपये रहा था। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफे में 6.1 फीसदी बढ़त रही है। बीती मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 840 करोड़ रुपये रहा था। जून तिमाही में जियो का सब्सक्राइबर बेस 33.13 करोड़ हो गया है। हालांकि मार्च तिमाही में यह 33.25 करोड़ रहा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications