रिलायंस जियो का तिमाही लाभ 46 फीसदी बढ़कर 891 करोड़ रुपए रहा।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो का तिमाही लाभ 46 फीसदी बढ़कर 891 करोड़ रुपए रहा। जी हां रिलांयस जियो के लिए वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही बेहतर रही है। कंपनी का इस दौरान मुनाफा सालाना आधार पर 46 फीसदी बढ़कर 891 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में जियो का मुनाफा 612 करोड़ रुपये रहा था। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफे में 6.1 फीसदी बढ़त रही है। जबकि बीती मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 840 करोड़ रुपये रहा था।

जियो का जून तिमाही में सब्सक्राइबर बेस 33.13 करोड़ हो गया है। हालांकि मार्च तिमाही में यह 33.25 करोड़ रहा था। वहीं जियो का रेवेन्यू सालाना आधार पर 44 फीसदी बढ़कर 11,679 करोड़ रुपये हो गया है। यह एक साल पहले की समान अवधि में 8109 करोड़ था। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 5.2 फीसदी ग्रोथ रही। मार्च तिमाही में यह 11106 करोड़ था।
जून तिमाही में जियो का एआरपीयू घटकर 122 रु रहा
बता दें कि जून तिमाही में जियो का एआरपीयू घटकर 122 रुपया रह गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 134.5 रुपये था। जबकि बीती मार्च तिमाही में 126.2 रुपये था। जानकारी दें कि जून तिमाही में जियो का ईबीआईटीडीए मार्जिन सालाना आधार पर 130 बेसिस प्वॉइंट बढ़कर 40.1 फीसदी हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 38.8 फीसदी था। जबकि मार्च तिमाही में यह 39 फीसदी था।
कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 6.82 फीसदी बढ़कर 10,104 करोड़ रुपये
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का 30 जून को समाप्त तिमाही कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 6.82 फीसदी बढ़कर 10,104 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 9,459 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जबकि तेल से टेलिकॉम बिजनेस में भारी भरकम बाजार हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का 30 जून को समाप्त तिमाही में रेवेन्यू 21.25 फीसदी बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं जो एक साल पहले इसी अवधि में 1.33 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
