भारत के सबसे अमीर व्यक्ति ने इस साल भी नहीं बढ़ाया अपना सैलरी। बता दें कि मुकेश अंबानी ने लगातार 11वें साल अपने सैलरी पैकेज में इजाफा नहीं किया है।
नई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति ने इस साल भी नहीं बढ़ाया अपना सैलरी। बता दें कि मुकेश अंबानी ने लगातार 11वें साल अपने सैलरी पैकेज में इजाफा नहीं किया है। जी हां रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी का वार्षिक वेतन पैकेज लगातार 11वें साल स्थिर रहा है। इस साल भी मुकेश अंबानी को वेतन पैकेज के तौर पर 15 करोड़ रुपए मिले हैं। कंपनी से मिलने वाली अंबानी की वार्षिक वेतन पैकेज वर्ष 2008-09 से स्थिर हैं।
मुकेश अंबानी की कुल परिलब्धियां वार्षिक 15 करोड़ रुपए के स्तर
बता दें कि कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी की कुल परिलब्धियां वार्षिक 15 करोड़ रुपए के स्तर पर बरकरार रखी गई हैं। यह कंपनी में प्रबंधकीय स्तर की परिलब्धियों को संतुलित रखने के विषय में स्वयं एक उदाहरण प्रस्तुत करते रहने की उनकी इच्छा को दर्शाता है। इसी दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज में अंबानी के सभी पूर्णकालिक निदेशकों के मानदेय में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। मुकेश अंबानी के वित्त वर्ष 2018-19 की परिलब्धियों में 4.45 करोड़ रुपए वेतन एवं भत्ते के रूप में दिए गए। उनका वेतन एवं भत्ता 2017-18 में 4.49 करोड़ रुपए रहा था। अंबानी ने स्वेच्छा से अपनी परिलब्धियां स्थिर रखने की अक्टूबर 2009 में घोषणा की थी।
मुकेश अंबानी से ज्यादा सैलरी निखिल और हीतल की
मुकेश अंबानी के निकट संबंधी निखिल और हीतल मेसानी की सैलरी में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। निखिल और हीतल दोनों को 2018-19 में 20.57-20.57 करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया। एक साल पहले इन दोनों में से प्रत्येक को 19.99 करोड़ रुपए मिले थे। इसी दौरान कंपनी के कार्यकारी निदेशक पीएमएस प्रसाद का मानदेय 8.99 करोड़ रुपए से बढ़कर 10.01 करोड़ रुपए किया गया। इसी तरह कंपनी के तेल परिशोधन कारोबार के प्रमुख पवन कुमार कपिल का मानदेय भी 3.47 करोड़ रुपए से बढ़कर 4.17 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशकों में अंबानी के अलावा निखिल, हीतल, प्रसाद और कपिल शामिल हैं।
नीता अंबानी की कमीशन फीस में इजाफा
दूसरी ओर कंपनी की गैर-कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी और एसबीआई की पूर्व चेयरपर्सन अरूंधति भट्टाचार्य को मिलने वाले कमीशन और फीस में भी इजाफा किया गया है। जहां नीता अंबानी को कमीशन के तौर पर 1.65 करोड़ रुपये कमीशन और सात लाख रुपये सिटिंग फीस के तौर पर मिले, वहीं भट्टाचार्या को 75 लाख रुपये कमीशन और सात लाख रुपये बोर्ड की बैठक में शामिल होने के तौर पर मिला। कंपनी के बोर्ड में अन्य गैर-पूर्णकालिक निदेशकों में मानसिंह एल भक्ता, योगेंद्र पी त्रिवेदी, दीपक सी जैन, रघुनाथ माशेलकर, अदिल जैनुलभाई, रमिंदर सिंह गुजराल और शुमित बैनर्जी शामिल हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
