जबरदस्त उछाल के बाद शन‍िवार को सस्‍ता हुआ सोने और चांदी

शन‍िवार को सोने-चांदी की कीमतों में जारी तेजी अब थम गई हैं। स्थानीय जेवराती मांग में गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को 80 रुपए टूटकर 35,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

नई द‍िल्‍ली: शन‍िवार को सोने-चांदी की कीमतों में जारी तेजी अब थम गई हैं। स्थानीय जेवराती मांग में गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को 80 रुपए टूटकर 35,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 335 रुपए लुढ़ककर 41,700 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। जबकि कल शुक्रवार सोने में आज 280 रुपये की तेजी आई जिससे इसके भाव 35,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं चांदी में आज लगातार चौथे दिन तूफानी तेजी देखने को मिली है। चांदी में आज 935 रुपये की तेजी आई है, जिससे इसके भाव 42,000 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गए। राष्ट्रीय राजधानी में आज एक किलो चांदी की कीमत 42,035 रुपये हो गई है।

know The Gold And Silver Price Of Todays In India

वैश्विक स्तर पर जानें सोना का भाव

जब‍क‍ि लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहां सोने में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही। हालांकि कुछ देर के लिए पीली धातु 1,450 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार करने में भी सफल रही जो छह साल का इसका उच्चतम स्तर है। लेकिन बाद में मुनाफावसूली और मजबूत डॉलर के दबाव में सोना एक फीसदी टूट गया। सप्ताहांत पर अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.60 डॉलर की गिरावट में 1,425.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.18 डॉलर लुढ़ककर 16.18 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के ल‍िए य‍हां क्‍ल‍िक करें

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 80 रुपए फिसलकर 35,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही टूटकर 35,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए की गिरावट में 27,400 रुपए पर आ गई। चांदी हाजिर 335 रुपए लुढ़ककर 41,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 585 रुपए कमजोर होकर 40,680 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 84 हजार और 85 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के दाम
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 35,870 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 35,700 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 41,700 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,680 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 84,000 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 85,000 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,400 रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+