मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने मोबाइल सब्सक्राइबर बेस के मामले में भारती एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है।
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने मोबाइल सब्सक्राइबर बेस के मामले में भारती एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है। वित्त वर्ष 2019-20 की जून तिमाही के नतीजे आने से रिलायंस जियो के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मई 2019 में रिलायंस जियो के साथ 81.8 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं, जो अप्रैल माह के मुकाबले करीब एक लाख ज्यादा हैं। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन और एयरटेल को लगातार दूसरे महीने नुकसान हुआ है। मई महीने में देश में कुल ग्राहक संख्या में 4,38,655 की कमी आई है।

रिलायंस जियो से 80.8 लाख नए ग्राहक जुड़े
आपको बता दें कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार, मई माह में वोडाफोन को ग्राहकों के लिहाज से वोडाफोन को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं आंकड़ों के अनुसार, मई माह में 57 लाख ग्राहकों ने वोडाफोन का साथ छोड़ा है। इससे पहले अप्रैल में 15.8 लाख ग्राहकों ने वोडाफोन को अलविदा कहा था। मई महीने में एयरटेल के लिए राहत भरी खबर है। अप्रैल में 32.9 लाख ग्राहक गंवाने वाली एयरटेल का इस बार 15.1 लाख ग्राहकों ने साथ छोड़ा है। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2019 में रिलायंस जियो से 80.8 लाख नए ग्राहक जुड़े थे।
अप्रैल में वोडाफोन के पास 39.32 करोड़ ग्राहक
जानकारी दें कि ट्राई के डाटा के अनुसार, रिलायंस जियो ने 32 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। मई महीने में रिलायंस जियो के पास 32.29 करोड़ ग्राहक थे। अप्रैल में कंपनी के पास 31.48 करोड़ ग्राहक थे। 57 लाख ग्राहकों की कमी के बाद वोडाफोन के ग्राहकों की संख्या घटकर 38.75 करोड़ करोड़ रह गई है। अप्रैल में वोडाफोन के पास 39.32 करोड़ ग्राहक थे। एयरटेल की ग्राहक संख्या 15 लाख घटकर 32.03 करोड़ रह गई है। अप्रैल में कंपनी के पास 32.18 करोड़ ग्राहक थे।
बता दें कि रिलायंस जियो के बाद केवल सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल ही ऐसी अकेली दूरसंचार कंपनी है, जिसके मई माह में ग्राहक बढ़े हैं। मई में बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 11,58,95,287 हो गई, जो अप्रैल में 11,58,93,163 थी। मई में बीएसएनएल ने 2125 नए ग्राहक अपने नेटवर्क में जोड़े हैं।
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications