सोने और चांदी के कीमत में तेजी जारी है। आज शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों धातुओं में जोरदार तेजी देखने को मिली है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी के कीमत में तेजी जारी है। आज शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों धातुओं में जोरदार तेजी देखने को मिली है। सोने में आज 280 रुपये की तेजी आई जिससे इसके भाव 35,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं चांदी में आज लगातार चौथे दिन तूफानी तेजी देखने को मिली है। चांदी में आज 935 रुपये की तेजी आई है, जिससे इसके भाव 42,000 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गए। राष्ट्रीय राजधानी में आज एक किलो चांदी की कीमत 42,035 रुपये हो गई है। जबकि कल गुरुवार को सोने की मांग तेजी रही और यह 170 रुपये चढ़कर 35,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 910 रुपए की बड़ी छलांग लगाकर करीब पांच महीने के उच्चतम स्तर 41,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत
ऑल इंडिया सराफा एसोसिेएशन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों व सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में तेजी आने से चांदी के भाव में यह इजाफा हुआ है। चांदी के भाव में पिछले तीन दिनों में कुल 1,925 रुपये की तेजी आई है। वहीं, वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,437.60 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी तेजी के साथ 16.45 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 280 रुपये की तेजी के साथ 35,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 280 रुपये की ही तेजी के साथ 35,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत 100 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 27,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गई।
भारत में आज के चांदी की कीमत में जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज चांदी की कीमत
वहीं उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज शुक्रवार को 42,000 के पार चले गए। चांदी में आज 935 रुपये की भारी तेजी आई, जिससे इसके भाव 42,035 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 857 रुपये की तेजी देखने को मिली जिससे इसका भाव 41,263 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली और बिकवाली कीमतों में आज 3,000 रुपये की तेजी आई जिससे चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 84,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
