इंडिगो को अप्रैल-जून में 1,203.14 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह अब तक का सबसे बड़ा तिमाही लाभ है जो 2018 की जून तिमाही के मुनाफे के 43 गुना से भी अधिक है।
नई दिल्ली: इंडिगो को अप्रैल-जून में 1,203.14 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह अब तक का सबसे बड़ा तिमाही लाभ है जो 2018 की जून तिमाही के मुनाफे के 43 गुना से भी अधिक है। जी हां सबसे बड़ी निजी एयरलाइन इंडिगो का परिचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 42 गुना बढ़कर 1203.10 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। जानकारी दें कि कंपनी ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 27.80 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था।

हालांकि कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा है की वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 9,786.94 करोड़ रुपए हो गई। जो पिछले साल की समान तिमाही में 8,259.69 करोड़ रुपए थी। वहीं कंपनी का राजस्व भी लगभग 45 प्रतिशत बढ़कर 9420 करोड़ रुपए रहा।
अभी तक का अपना सर्वोच्च मुनाफा दर्ज किया: रंजय दत्ता
इंडिगो के सीईओ रंजय दत्ता ने कहा कि कंपनी ने अभी तक का अपना सर्वोच्च मुनाफा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मजबूत यात्री राजस्व के साथ ही कार्गो ढुलाई में तेज वृद्धि की वजह से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी का यह अच्छा प्रदर्शन ऐसे समय में सामने आया है, जब इसके सह-प्रवर्तक राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया के बीच लड़ाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। इंडिगो, जो कि अपने विस्तार पथ पर अग्रसर है, के बेड़े में 235 हवाई जहाज हैं। यह 70 गंत्वयों के लिए उड़ान सेवाएं संचालित करती है। 30 जून तक कंपनी के पास 17,337.1 करोड़ रुपए की नकदी है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए कंपनी को उम्मीद है कि एएसके (उपलब्ध सीट प्रति किलोमीटर) बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
