आज गुरुवार को एक बार फिर चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल देखने को मिला है।
नई दिल्ली: आज गुरुवार को एक बार फिर चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल देखने को मिला है। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की मांग तेजी रही और यह 170 रुपये चढ़कर 35,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 910 रुपए की बड़ी छलांग लगाकर करीब पांच महीने के उच्चतम स्तर 41,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। जबकि कल सोने में आज 70 रुपये की गिरावट देखने को मिली जिससे इसके भाव आज 35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। वहीं चांदी में 660 रुपये का उछाल आ गया था। इस तेजी से चांदी के भाव आज 40,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।

उच्चतम स्तर पर रहा सोना
वैश्विक स्तर पर पीली धातु में नरमी रही। सोना हाजिर 5.17 डॉलर टूटकर 1,421.05 डॉलर प्रति औंस रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा एक डॉलर की गिरावट में 1,422.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि गत दिवस की तेजी के बाद आज बाजार में मुनाफा खोरी हावी रही। इससे सोने में नरमी देखी गई है। इसका परिदृश्य हालांकि अभी मजबूत बना हुआ है। बुधवार को एक समय सोना हाजिर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। विदेशों में चांदी में तेजी रही और यह 0.11 डॉलर चमककर 16.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,400 रुपए पर स्थिर
स्थानीय बाजार में ग्राहकी आने से सोना स्टैंडर्ड 170 रुपए चढ़कर 33,670 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह 11 जुलाई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी में 35,500 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,400 रुपए पर स्थिर रही। चांदी में जबरदस्त तेजी रही। चांदी हाजिर 910 रुपए उछलकर 27 फरवरी के बाद के उच्चतम स्तर 41,110 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 1,010 रुपए की छलांग लगाकर 40,405 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 81 हजार और 82 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 35,670 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 35,500 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 41,100 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,405 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 81,000 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 82,000 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,400 रुपए
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications