नई दिल्ली। लग्जरी साामान बनाने वाली कंपनी एलवीएमएच (लुई विटन मोएत हेनेसी) के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दुसरा स्थान बना लिया है। इस स्थान पर अभी तक रहे माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को तीसरे नंबर पर ढकेल दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि बिल गेट्स ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसके हों। लिस्ट के अुनसार बर्नार्ड की कुल संपत्ति बढ़कर 10,800 करोड़ डॉलर यानी करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इस लिस्ट में अमेजन के जेफ बेजोस अभी भी पहले नंबर पर बने हुए हैं। इस प्रकार ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की लिस्ट में टॉप 5 अमीरों में 4 अमेरिका हैं।

100 करोड़ डॉलर क्लब में सिर्फ 3 शख्स
अरनॉल्ट पिछले महीने 100 अरब डॉलर नेटवर्थ क्लब में शामिल हुए थे। इस क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे अमीर थे। इससे पहले सिर्फ जेफ बेजोस और बिल गेट्स ही इस क्लब में शामिल रहे हैं। अरनॉल्ट के पास एलवीएमएच कंपनी के करीब 50 फीसदी शेयर हैं।
दुनिया के टॉप 5 अमीर
-जेफ बेजोस, अमेजन (अमेरिका)
-बर्नार्ड अरनॉल्ट, एलवीएमएच (फ्रांस)
-बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट (अमेरिका)
-वॉरेन बफे, बर्कशायर हैथवे (अमेरिका)
-मार्क जकरबर्ग, फेसबुक (अमेरिका)
पहली बार नंबर 3 पर आए बिल गेट्स
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की लिस्ट में बिल गेट्स पहली बार तीसरे नंबर पर आए हैं। इस इंडेक्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 17 जुलाई को 10,700 करोड़ डॉलर यानी करीब 7.4 लाख करोड़ रुपये थी।
बर्नार्ड अरनॉल्ट जानिए कितनी बढ़ी दौलत
बर्नार्ड अरनॉल्ट कुछ समय पहले ही ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप 10 में शामिल हुए थे। सिर्फ इसी साल यानी 1 जनवरी से अब तक अरनॉल्ट की संपत्ति में 2.73 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। ब्लूमबर्ग की लिस्ट में शामिल 500 पैसे वालों में अकेले अर्नाल्ट ही हैं, जिन्होंने इतने कम समय में अपनी नेटवर्थ में इतना इजाफा किया है।
एलवीएमएच के शेयर की तेजी का मिला फायदा
एलवीएमएच के शेयर में इस दौरान 1.38 फीसदी की तेजी आने से अरनॉल्ट की नेटवर्थ कल तक यानी मंगलवार को बढ़कर करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये हो गई।
1984 में लग्जरी गुड्स मार्केट में उतरे
अर्नाल्ट ने 1984 में लग्जरी गुड्स मार्केट में अपना दखल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने टेक्सटाइल ग्रुप का अधिग्रहण किया था, जिसके पास क्रिश्चियन डायर का भी मालिकाना हक था। 4 साल बाद उन्होंने कंपनी के अन्य बिजनेस बेच दिए और एलवीएमएच में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद ली। इसके बाद से उनका कारोबार लगातार बढ़ता ही रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications