देश में पेट्रोल और डीजल के दामों से आज लोगों को राहत मिली है। बुधवार यानी 17 जुलाई 2019 को पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया।
नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल के दामों से आज लोगों को राहत मिली है। बुधवार यानी 17 जुलाई 2019 को पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया। जी हां आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले पिछले चार दिनों से पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। इसके साथ ही वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में लगातार छठे दिन राहत देखने को मिली है। बीते कुछ दिनों से क्रूड ऑयल की कीमत में कटौती और डिमांड कम होने के कारण राहत देखने को मिली है।

महानगरों में पेट्रोल की कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम वही लागू होंगे जो मंगलवार को थे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में दाम क्रमश: 73.27, 75.66, 78.88 और 76.09 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। पेट्रोल की कीमत में लगातार चार दिनों से इजाफा देखने को मिला है।
महानगरों में डीजल की कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार 6वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 12 जुलाई वाले दाम लागू रहेंगे। आपको बता दें कि 12 जुलाई डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.24, 68.31, 69.43 और 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
