आज बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट तो वहीं चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
नई दिल्ली: आज बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट तो वहीं चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिेएशन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में तेजी आने से आज चांदी में 660 रुपये का उछाल आ गया। इस तेजी से चांदी के भाव आज 40,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, सोने में आज 70 रुपये की गिरावट देखने को मिली जिससे इसके भाव आज 35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। जबकि कल मंगलवार को सोने की कीमतों में 100 रुपये का उछाल आया, जिससे इसके भाव 35,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। सोने के साथ ही चांदी में 355 रुपये का भारी उछाल देखने को मिला, जिससे इसकी कीमतें 39,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना की कीमत
वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना 1,402.80 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 15.65 डॉलर प्रति औंस पर रही। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 70 रुपये की गिरावट के साथ 35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 70 रुपये की ही गिरावट के साथ 35,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोना की कीमत 27,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी के भाव में आज तेजी
गौरतलब है कि मंगलवार को सोने की कीमतों में 100 रुपये का उछाल देखने को मिला था। उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज बुधवार को 40,000 के पार चले गए। चांदी में आज 660 रुपये की भारी तेजी आई, जिससे इसके भाव 40,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 687 रुपये की तेजी देखने को मिली जिससे इसका भाव 39,397 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 35,500 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 35,330 रुपए
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,190 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,397 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 81,000 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 82,000 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,400 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications