चीन की अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर से गुजर रही है। जी हां चीन की आर्थिक वृद्धि दर पिछले 27 सालों में सबसे कम देखने को मिली है।
नई दिल्ली: चीन की अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर से गुजर रही है। जी हां चीन की आर्थिक वृद्धि दर पिछले 27 सालों में सबसे कम देखने को मिली है। इस साल की दूसरी तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार पिछले 27 सालों में सबसे कम है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की रफ्तार में कमी के पीछे सबसे बड़ा कारण चाइना-यूएस ट्रेड वार बना है। साथ ही वैश्विक स्तर पर मांग में कमी का असर भी इस अर्थव्यवस्था पर पड़ा है।

अर्थव्यवस्था की स्थिति अब भी गंभीर बनी
चीन के नैशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एनबीएस) के द्वारा जारी किये हुए आंकड़ों के अनुसार, इस साल की दूसरी तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 6.2 फीसदी रही है। हालांकि, आर्थिक वृ्द्धि दर के ये आंकड़े पूरे साल के लिए सरकार के लक्ष्य 6.0-6.5 फीसद के अनुरूप ही है। एनबीएस के प्रवक्ता माओ शेंगयोंग ने कहा, घरेलू एवं विदेशी मोर्चे पर अर्थव्यवस्था की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
न्यू यॉर्क टाइम्स के अनुसार, दूसरे क्वार्टर का आंकड़ा अनुमान के मुताबिक ही है। शेंगयोंग के अनुसार वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी आ रही है और बाह्य अस्थिरता एवं अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं अपनी अर्थव्यवस्था की इस सुस्त रफ्तार के कारण ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका का सामना पूरी ताकत से नहीं कर पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका आयात शुल्क का इस्तेमाल चीन की अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए कर रहा है। बीते शुक्रवार को चीन की सरकार ने बताया था कि जून में उसका एक्सपोर्ट 1.2 प्रतिशत घटा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
