पासपोर्ट के बिना किसी अन्य देश में आना जाना संभव नहीं है। दूसरे देश में जाने के पहले आपके पास पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है।
नई दिल्ली: पासपोर्ट के बिना किसी अन्य देश में आना जाना संभव नहीं है। दूसरे देश में जाने के पहले आपके पास पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है। इसलिए जानकारी दें कि पासपोर्ट बनवाने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि मौजूदा समय में कई वेबसाइट लोगों को पासपोर्ट सेवा देने के नाम पर उनके डेटा का गलत इस्तेमाल कर रही है। सरकार की ओर से इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पासपोर्ट सेवा देने वाली सरकारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं देने पर लोगों के साथ धोखा हो रहा है। ऐसे कई फर्जी वेबसाइट आवेदनकर्ताओं से पासपोर्ट का ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने और अपॉइंटमेंट शिड्यूल करने के लिए लोगों से न केवल मोटा चार्ज वसूल रहे हैं बल्कि उनका डाटा भी इकट्ठा कर रहे हैं। जानें कैसा होगा आपका ई-पासपोर्ट ये भी पढ़ें
पासपोर्ट के लिए ये वेबसाइट और ऐप असली
अपना पासपोर्ट बनवाने या इससे जुड़ी सेवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in है। बता दें कि इसके अलावा कोई अन्य वेबसाइट नहीं है। वहीं आधिकारिक मोबाइल ऐप mPassport है। इसे एंड्रॉयड फोन्स के लिए गूगल प्ले स्टोर और आईफोन के लिए एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
सरकार ने दी चेतावनी
इस बात से आपको अवगत कराना चाहेंगे कि सरकार ने वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पासपोर्ट आवेदन करते वक्त फर्जी वेबसाइट्स बचे। सरकार ने सलाह देते हुए कहा है कि भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते वक्त और संबंधित सेवाएं लेते वक्त फर्जी वेबसाइट पर न जाएं। और न ही पासपोर्ट सेवाओं से जुड़ा कोई पेमेंट करें। नोटिफिकेशन में कुछ फर्जी वेबसाइट की डिटेल भी दी गई है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक फर्जी वेबसाइट , *.org, *.in, *.com डोमेन से रजिस्टर्ड कई वेबसाइट फर्जी है। www.indiapassport.org, www.online-passportindia.com, www.passportindiaportal.in, www.passport-india.in, www.passport-seva.in, www.applypassport.org और ऐसी ही दिखने वाली कई अन्य वेबसाइट भी मौजूद है।
जानें पासपोर्ट बनाने के लिए कितनी लगती फीस
1. 10 वर्ष की वैधता वाली नयी पासपोर्ट (36 पृष्ठों वाली) 1500 रुपये
2.10 वर्ष की वैधता वाली पासपोर्ट (60 पृष्ठों वाली) 2000 रुपये
3. नाबालिग (18 वर्ष से कम) के लिये 5 वर्ष की वैधता या नाबालिग के 18 वर्ष होने तक, जो भी पहले हो, के लिए नया पासपोर्ट की कीमत1000 रुपये
4. पासपोर्ट खो जाने, क्षतिग्रस्त होने या चोरी हो जानेपर डुप्लीकेट पासपोर्ट (36 पृष्ठ) जारी कराने के लिए 3000 रुपये
5.पासपोर्ट खो जाने, क्षतिग्रस्त होने या चोरी हो जानेपर डुप्लीकेट पासपोर्ट (60 पृष्ठ) जारी कराने हेतु 3500 रुपये
6.पुलिस का मंजूरी प्रमाणपत्र/ ईसीएनआर/ अतिरिक्ति अनुमोदन 500 रुपये
7.नाम, पता, जन्मतिथि, जन्म स्थान, चेहरे, पति या पत्नी के नाम, माता-पिता/ कानूनी अभिभावक के नाम में परिवर्तन की स्थिति में 1500 रुपये में नई पासपोर्ट पुस्तिका जारी की जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications