एचडीएफसी बैंक एवं भारत सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एसपीवी ने को-ब्रांडेड स्मॉल बिजनेस मनीबैक ऋेडिट कार्ड लॉन्च किया।
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक एवं भारत सरकार के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एसपीवी ने को-ब्रांडेड स्मॉल बिजनेस मनीबैक ऋेडिट कार्ड लॉन्च किया। अब छोटे दुकानदारों और ग्रामीण इलाके में बिजनेस करने वाले लोगों को रोज-रोज के बिजनेस से जुड़े खर्चों के लिए कैश की किल्लत से नहीं जूझना होगा। एचडीएफसी बैंक और भारत सरकार के सीएससी ने इसके लिए एक डिजिटल सॉल्यूशन पेश किया है।

मनीबैक क्रेडिट कार्ड लॉन्च
जानकारी दें कि एचडीएफसी बैंक और कॉमन सर्विसेज सेंटर (सीएससी) एसपीभी ने मिलकर एक स्मॉल बिजनेस मनीबैक क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। अपनी तरह के इकलौते इस क्रेडिट कार्ड को विशेष तौर पर सीएससी के विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (भीएलईएस) और भीएलई सोर्स्ड कस्टमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह यूजर्स को उनके रोज-रोज के बिजनेस खर्चों के लिए क्रेडिट तक आसान पहुंच उपलब्ध कराएगा।
स्मॉल बिजनेस मनीबैक क्रेडिट कार्ड को एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पुरी और सीएससी के सीईओ दिनेश कुमार त्यागी ने लॉन्च किया। इसे नई दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में सीएससी दिवस पर भीएलईएस के लिए सीएससी एसपीभी द्वारा आयोजित एकदिवसीय वर्कशॉप में लॉन्च किया गया। कुछ वुमन भीएलईएस को पर्सनलाइज्ड कार्ड भी दिए गए।
लाखों लोगों को बैंकिंग सर्विस उपलब्ध कराना लक्ष्य
जुलाई 2018 में एचडीएफसी बैंक और सीएससी ने एक एमओयू साइन किया था। इसके तहत सीएससी के साथ इनरॉल वीएलईएस दूर-दराज के इलाकों में बैंकिंग प्रॉडक्ट और सर्विस दे सकते हैं। इस पहल का लक्ष्य ग्रामीण भारत में रहने वाले ऐसे लाखों लोगों को बैंकिंग सर्विस उपलब्ध कराना है, जिनके पास फॉर्मल बैंकिंग की एक्सेस नहीं है। सीएससी एसपीभी एक स्पेशल पर्पस व्हीकल है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत बनाया है। वहीं इन्हें लोकल स्किल्ड एंटरप्रेन्योर्स के द्वारा चलाया जाता है, जिन्हें भीएलई कहते हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
