नई दिल्ली। पाकिस्तान की बिगड़ती स्थिति का अब अमीरों पर भी असर पड़ने लगा है। इनकी आर्थिक स्थिति पर फर्क पड़ने का असर कारों की बिक्री पर पड़ रहा है। यही कारण है कि पाकिस्तान की कार कंपनियों ने अपना उत्पादन कम करने के लिए फैक्ट्रियों को महीने में कुछ दिन बंद रखने का फैसला किया है। पाकिस्तानी मुद्रा डॉलर के काफी कमजोर हो चुकी है। इस वक्त 1 अमेरिकी डॉलर के बदल 150 पाकिस्तानी रुपया मिल रहा है। यह अंतर कुछ माह पहले 100 पाकिस्तानी रुपये के स्तर पर था। डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की इस कमाजेरी के चलते पाकिस्तानी कार बाजार की कमर टूट गई है।

बिना बिकी कारों का बढ़ रहा स्टॉक
पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, होंडा अटलस कार पाकिस्तान (एचएसीपी) ने कहा है कि उसने अपनी कार फैक्ट्री को बीते शुक्रवार से दस दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी के अनुसार उसके पास अभी 2000 कारें बिना बिक्री के स्टॉक में हैं। इसके चलते उसने कारों के उत्पादन पर अस्थायी रोक लगा दी है। ऐसे ही, पाकिस्तान में टोयटा की कार बनाने वाली इंडस मोटर कंपनी (आईएमसी) ने कहा है कि कंपनी ने मौजूदा 1 महीने में 8 दिन कारों का उत्पादन रोकने का फैसला लिया है। अब कंपनी में हफ्ते में 5 दिन ही कारों का उत्पादन होगा।
मजबूरी में लेना पड़ा फैसला
पाकिस्तान सुजुकी मोटर कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार कारों के उत्पादन में कटौती की जाए या नहीं, इस पर कंपनी जल् ही फैसला करेगी। इस फैसले से पहले कंपनी जुलाई में अपनी कारों की बिक्री पर नजर डालेगी। एचएसीपी और आईएमसी के कई अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर डॉन को बताया है कि जुलाई के पहले 10 दिनों में बिक्री में बेहद कमी है, ऐसे में कारों का उत्पादन कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़े : जेल भी भिजवा सकती है Second Hand Car, जानें क्यों
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
