मंगलवार को आज सोने व चांदी दोनों धातुओं की कीमतों में ही उछाल देखने को मिला है।
नई दिल्ली: मंगलवार को आज सोने व चांदी दोनों धातुओं की कीमतों में ही उछाल देखने को मिला है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज ज्वैलर्स द्वारा ताजा लिवाली किये जाने से सोने की कीमतों में 100 रुपये का उछाल आया, जिससे इसके भाव 35,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। सोने के साथ ही चांदी में आज 355 रुपये का भारी उछाल देखने को मिला, जिससे इसकी कीमतें 39,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि सोने की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट आई और इसके भाव 35,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। चांदी में भी 25 रुपये की गिरावट देखने को मिली कीमतें 39,175 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

हालांकि कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में तेजी आने से भाव में यह बढोतरी देखी गई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना 1,415.80 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 15.50 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 35,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की ही तेजी के साथ 35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोना 27,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहा। गौरतलब है कि सोमवार को सोने में 100 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी।
भारत भी चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दूसरी ओर चांदी की बात करें, तो चांदी आज मंगलवार को 355 रुपये की भारी तेजी के साथ 39,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 310 रुपये की तेजी देखने को मिली जिससे इसका भाव 38,710 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
