आपको जानकर ये हैरानी होगी की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने अपने कर्मचारियों का बोनस रोक दिया।
नई दिल्ली: आपको जानकर ये हैरानी होगी की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने अपने कर्मचारियों का बोनस रोक दिया। जी हां देश की बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस अपने मुनाफे की ग्रोथ को बनाए रखने के लिए कई सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, इन्फोसिस ने अपनी लागत को कम करने के लिए करीब 971 कर्मचारियों के बोनस पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं इसके साथ ही, अब विदेश यात्रा की जगह कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करनी होगी।

सालाना मिलने वाले बोनस पर रोक लगा दी
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते इन्फोसिस ने अपने अप्रैल-जून तिमाही नतीजों का ऐलान किया है। जिसमें आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की पहली तिमाही में कंपनी की आमदनी में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है, लेकिन मुनाफे में कमी टेंशन बन गई है। बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया में के मुताबिक, लागत में कमी करने के लिए इन्फोसिस अपने सीनियर कर्मचारियों यानी लेवल 7 तक के अधिकारियों की सैलरी में इजाफे को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा वाइस प्रेजिडेंट और सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और एग्जिक्युटिव वाइस प्रेजिडेंट लेवल के एंप्लॉयीज को सालाना मिलने वाले बोनस पर रोक लगा दी गई है।
कॉस्ट कटिंग के जरिए मार्जिन की कमी को पूरा करने का फैसला
ऐसे 971 सीनियर अधिकारी हैं, जिनके बोनस को कंपनी ने कॉस्ट कटिंग की नीति के तहत रोका है। इन्हें 25 हजार से 35 हजार डॉलर तक का बोनस मिलता था। इसकी वजह पिछली तिमाही में कंपनी के मार्जिन में आई कमी को बताया जा रहा है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के मार्जिन 20.5 फीसदी रहे है, जबकि पूरे साल के लिए 21 से 23 फीसदी तक का लक्ष्य कंपनी ने तय किया था। वहीं कुछ साल पहले कंपनी को मिले 24-25 फीसदी के मार्जिन से तुलना करें तो यह काफी कम है। ऐसी स्थिति में कंपनी ने कॉस्ट कटिंग के जरिए अपने मार्जिन की कमी को पूरा करने का फैसला लिया है।
यात्रा की बजाय विडियो कॉन्फ्रेंसिंग को दिया जा रहा बढ़ावा
जानकारी दें कि कर्मचारियों की यात्राओं को भी सीमित किया जा रहा है। पहले किसी भी यात्रा से पहले सिर्फ मैनेजर को बताना पड़ता था। अब बेहद सीनियर लेवल पर इसके लिए मंजूरी की जरूरत होती है। यात्रा की बजाय विडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। यही नहीं कंपनी ने हायरिंग भी कम करनी शुरू कर दी है। इसकी बजाय मौजूदा कर्मचारियों को ही अधिक से अधिक उपयोगी बनाने और ज्यादा टास्क देने की नीति पर अमल किया जा रहा है। पिछली तिमाही में सिर्फ 900 नए एंप्लॉयीज ही इन्फोसिस से जुड़े हैं। टीसीएस में 12,000 नए एंप्लॉयीज की तुलना में यह काफी कम है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
