नई दिल्ली। सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) की ब्याज दर में कटौती कर दी है। इसका असर करीब एक दर्जन दूसरी स्कीमों पर भी पड़ेगा और उनकी भी ब्याज दरें घट जाएंगी। सितंबर तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की नई ब्याज दर 7.9 प्रतिशत तय की गई है। इससे पहले जीपीएफ पर पहली तिमाही में 8 फीसदी ब्यााज मिल रहा था। ब्याज दर में कटौती के बाद केंद्र सरकार, रेलवे और सुरक्षा बलों के कर्मचारियों के प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) पर लागू होता है।

वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
वित्त मंत्रालय ने इस बावत एक नोटिफिकेश जारी कर दिया है। वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 की सितंबर तिमाही में प्रोविडें फंड की ब्याज दर 7.9 फीसदी होगी। जीपीएफ पर यह घटी हुई ब्याज दरें 1 जुलाई से लागू मानी जाएंगी।
इन प्रोविडेंट फंड पर लागू होंगी घटी हुई ब्याज दरें
-जनरल प्रोविडेंट फंड (सेंट्रल सर्विसेज)
-कंट्रीब्यूटरी प्रोविडेंट फंड (इंडिया)
-स्टेट रेलवे प्रोविडेंट फंड
-जनरल प्रोविडेंट फंड (डिफेंस सर्विसेज)
-इंडियन ऑर्डनेंस डिपार्टमेंट प्रोविडेंट फंड
-इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज वर्कमैन प्रोविडेंट फंड
-इंडियन नेवल डॉकयार्ड वर्कमैन प्रोविडेंट फंड
-डिफेंस सर्विसेज ऑफिसर्स प्रोविडेंट फंड
-आर्म्ड फोर्सेस पर्सनल प्रोविडेंट फंड
जनरल प्रोविडेंट फंड का लाभ कैसे मिलता है
जनरल प्रोविडेंट फंड अकाउंट सरकारी कर्मचारी के लिए होता है। इसमें सरकारी कर्मचारी एक निश्चत राशि का योगदान कर इसके सदस्य बनकर जीपीएफ में योगदान करते हैं। जीपीएफ के नियमों के अनुसार, 1 साल की निरंतर सेवा के बाद सभी अस्थाई सरकारी कर्मचारी, सभी पुन: नियोजित पेंशनभोगी और सभी स्थाई सरकारी कर्मचारी जीपीएफ की सदस्यता के लिए योग्य होते हैं। हर जीपीएफ खाताधारक मासिक आधार पर जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) में अपना योगदान कर सकता है। जीपीएफ की सदस्यता को कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की तारीख से तीन महीने पहले रोक दी जाती है।
लघु बचत योजनाओं की घट चुकी हैं ब्याज दरें
इससे पहले सरकार ने 1 जुलाई से लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों को कम कर दिया था। इन ब्याज दरों में पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाएं शामिल होती हैं। अब इन जमा योजनाओं पर 0.10 फीसदी की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद पीपीएफ और वरिष्ठ नागिरकों की सेविंग्स स्कीम पर 0.10 फीसदी की कटौती लागू हो गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications