भारत में ऐपल की चार सस्ते स्मार्टफोन्स की बिक्री बंद कर दी है।
नई दिल्ली: भारत में ऐपल की चार सस्ते स्मार्टफोन्स की बिक्री बंद कर दी है। जी हां कंपनी के इस कदम के बाद से अब भारतीय यूजर्स को एंट्री-लेवल आईफोन भी खरीदना महंगा पड़ेगा। ऐपल अपनी नई स्ट्रैटिजी के तहत अब सेल की संख्या से ज्यादा वैल्यू पर फोकस करेगा। जानकारी दें कि इसके लिए कंपनी ने भारत में iPhone SE, 6, 6Plus और 6sPlus की बिक्री को बंद कर दिया है। इन चार डिवाइसेज की सेल बंद होने के बाद से भारत में ऐपल के एंट्री लेवल स्मार्टफोन की कीमत लगभग 8,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।

मॉडल्स की सप्लाई को पिछले महीने बंद हुई
जानकारी दें कि इंडस्ट्री के तीन सीनियर एग्जिक्युटिव्स ने बताया कि इन मॉडल्स की सप्लाई को पिछले महीने ही रोक दिया गया है। ऐपल के डिस्ट्रीब्यूटर्स को सेल्स टीम को इसकी जानकारी देते दुए बता दिया गया है कि पुराने मॉडल्स के स्टॉक के खत्म होने के बाद भारत में आईफोन का नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन iPhone 6s होगा। बता दें कि आईफोन 6एस इस वक्त 29,500 रुपये की कीमत के साथ आता है। जबकि पिछला एंट्री लेवल स्मार्टफोन यानी कि आईफोन एस 21,000-22,000 रुपये में बिकता था।
इतना ही नहीं ऐमजॉन पर ये चारों मॉडल्स आउट-ऑफ-स्टॉक हो चुके हैं। वहीं फ्लिपकार्ट पर अभी केवल आईफोन एसई और 6प्लस ही आउट-ऑफ-स्टॉक हुए हैं। हालांकि अमेरिका में ऐपल की वेबसाइट पर ये चारों मॉडल अभी भी उपलब्ध बताए जा रहे हैं।
फाइनैंशल ईयर 2018 में ऐपल के रेवेन्यू 12 प्रतिशत की वृद्धि
साल 2018-19 में ऐपल ने यह फैसला भारत में कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में हुए सुधार के बाद लिया है। इस दौरान आईफोन की बिक्री की संख्या में कमी तो आ रही थी। लेकिन इसके बावजूद भी कंपनी ने महंगे दाम वाले आईफोन्स पर फोकस बनाए रखा। हालांकि इंडस्ट्री के एक एग्जिक्युटिव ने बताया कि अप्रैल-जून में iPhone XR की कीमत कम होने के बाद ऐपल की सेल में बढ़ोतरी हुई है। फाइनैंशल ईयर 2018 में ऐपल के रेवेन्यू 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,097 करोड़ हो गया। इसके साथ ही कंपनी का नेट प्रॉफिट भी दोगुना होकर 896 करोड़ हो गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
