पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बाद अब इलाहाबाद बैंक ने कहा कि उसे भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) ने 1,774.82 करोड़ रुपए की चपत लगाई है।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बाद अब इलाहाबाद बैंक ने कहा कि उसे भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) ने 1,774.82 करोड़ रुपए की चपत लगाई है। इलाहाबाद बैंक ने एक रेग्यूलेटरी फाइलिंग में कहा कि फॉरेंसिक ऑडिट और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बताया कि बैंक के कर्जदार बीपीएसएल ने 1,774.82 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।

बैंक को खाते में अच्छी रिकवरी की उम्मीद
जानकारी दें कि कंपनी और उसके निदेशकों पर कथित तौर पर बैंकिंग प्रणाली से धन की हेराफेरी करने का आरोप है। इलाहाबाद बैंक ने कहा कि उसने बीपीएसएल में बैंक के फंसे हुए धन के विरुद्ध पहले ही 900.20 करोड़ रुपए की प्रॉविजनिंग की है। बैंक ने कहा कि कंपनी ने बैंकों के समूह से धन जुटाने के लिए बहीखातों में हेराफेरी करके बैंक के धन का अनुचित उपयोग किया है। इस समय मामला एनसीएलटी में प्रगति के चरण में है और बैंक को खाते में अच्छी रिकवरी की उम्मीद है।
पीएनबी को हाल में ही लगाया भूषण पावर ने चूना
इस बात से भी अवगत करा दें कि हाल ही में इससे पहले भूषण स्टील एंड पावर पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को 3805.15 करोड़ रुपए चूना लगाने का आरोप लगा था। पीएनबी की ओर से आरबीआई को दी गई रिपोर्ट में कहा गया था कि भूषण स्टील ने बैंक कर्ज में धोखाधड़ी की और बैंकों के समूह से कोष जुटाने को लेकर अपने बहीखातों में गड़बड़ की है।
जानकारी दें कि एनएसई में इलाहाबाद बैंक का शेयर 47.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह कमजोरी के साथ 41.70 रुपये पर खुला। करीब 1 बजे बैंक के शेयरों में 4.60 रुपये की यानि कुल 9.76% की गिरावट देखने को मिली।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
