शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।
नई दिल्ली: शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। जी हां पिछले दो दिनों से डीजल के दामों में जो कमी आ रही थी उस पर रोक लगी है वहीं पेट्रोल के दाम भी यथावत हैं। बजट के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में आई लगभग 2.50 रुपए की तेजी के बाद इन दिनों राहत का दौर जारी है। मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम घटने के बाद पिछले तीन दिनों से जहां पेट्रोल की कीमत में कोईं बदलाव नहीं हुआ है वहीं डीजल के दाम दो दिन तक कम हुए हैं।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोईं बदलाव नहीं आया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.90 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 66.24 रुपए लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 78.52 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 69.43 रुपए लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 75.70 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 69.96 रुपए लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 75.12 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 68.31 रुपए लीटर बिक रहा है।
ब्रेंट क्रूड की कीमतों में हल्की तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला बना हुआ है। शनिवार सुबह ब्रेंट क्रूड 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 66.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 60.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
कीमत तय करने का ये है आधार
जानकारी दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
