दिल्ली सरार्फा बाजार में शनिवार को सोना 170 रुपये चमककर 35,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया।
नई दिल्ली: दिल्ली सरार्फा बाजार में शनिवार को सोना 170 रुपये चमककर 35,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 125 रुपये की बढ़त में 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम के भार बिकी। वहीं कल शुक्रवार की बात करें तो सोने की कीमत 400 रुपये टूटकर 35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। जबकि चांदी का भाव कल 125 रुपये की गिरावट के साथ 39,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

वहीं वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर पीली धातु में रही तेजी से भी स्थानीय बाजार में इसे समर्थन मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहाँ सोना हाजिर 10.90 डॉलर चढ़कर 1,415.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.10 डॉलर की बढ़त में 1,406.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.10 डॉलर चढ़कर 15.20 डॉलर प्रति औंस बिकी।
जबकि बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के लुढ़कने से सोने में तेजी रही। डॉलर का सूचकांक कल 0.25 प्रतिशत लुढ़क गया। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 170 रुपये की तेजी के साथ 35,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटूर भी इतनी ही बढ़त में 35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,400 रुपये पर स्थिर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चाँदी हाजिर 125 रुपये चमककर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। चाँदी वायदा भी 210 रुपये की बढ़त में 38,390 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 81 हजार और 82 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सरार्फा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 35,570 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 35,400 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,200 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,390 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 81,000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 82,000 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,400 रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
