सोना खरीदने का मन बना रहे है तो आज अच्छा मौका है। जी हां आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।
नई दिल्ली: सोना खरीदने का मन बना रहे है तो आज अच्छा मौका है। जी हां आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। जबकि दूसरी ओर चांदी में भी कमी आई है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने की कीमत 400 रुपये टूटकर 35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, स्थानीय कारोबारियों की मांग में कमी आने से भाव में यह कमी देखी गई है। वहीं, चांदी में भी आज गिरावट देखी गई। चांदी का भाव आज 125 रुपये की गिरावट के साथ 39,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। जबकि कल गुरुवार को सोने की कीमतों में 930 रुपये का उछाल देखने को मिला जिसके बाद इसकी कीमत 35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। दूसरी ओर चांदी में कल 300 रुपये की तेजी आई जिससे इसका भाव 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

वैश्विक स्तर की बात करें तो सोने के भाव आज न्यूयॉर्क में 1,409.40 डॉलर प्रति औंस पर रहे। वहीं, चांदी की कीमत न्यूयॉर्क में 15.21 डॉलर प्रति औंस पर रही। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 400 रुपये की मंदी के साथ 35,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी की कीमत रही स्थिर
इसी तरह 99.5 फीसद शुद्धता वाले सोने में भी 400 रुपये की कमी हुई और इसका भाव 35,230 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। गिन्नी सोने की कीमत 27,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर ही स्थिर रही। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की मांग में कमी आने से भाव में यह मंदी देखने को मिली है।
चांदी की बात करें तो इसमें 125 रुपये की मंदी देखी गई और इसका भाव 39,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। साप्ताहिक-बेस्ड डिलिवरी वाली चांदी में 177 रुपये की मंदी देखी गई और इसका भाव 38,179 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 81,000 रुपये सैकड़ा व बिकवाली कीमत 82,000 रुपये सैकड़ा पर स्थिर रही।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
