देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस को अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा हुआ।
नई दिल्ली: देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस को अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा हुआ। जी हां वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में आईटी कंपनी इंफोसिस का मुनाफा तिमाही आधार पर 6.8 फीसदी घट गया है। इस दौरान कंपनी को 3802 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जबकि पिछली तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 4078 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 5.3 फीसदी बढ़ा है। वित्त वर्ष 2019 की समान तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3612 करोउ़ रुपये रहा था।

कांस्टेंट करंसी गाइडेंस बढ़ी
इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2010 के लिए कांस्टेंट करंसी गाइडेंस बढ़ाकर 8.5-10 फीसदी कर दिया है। हालांकि जानकारी दें कि इसके पहले यह 7.5-9.5 फीसदी रखा गया था। इंफोसिस ने ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस रेंज 21-23 फीसदी बरकरार रखा है।
रेवन्यू में रही ग्रोथ
वहीं रुपये के टर्म में रेवेन्यू तिमाही आधार पर 1.2 फीसदी बढ़कर 21,803 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पिछली तिमाही में यह 21539 करोड़ रुपये थी। इतना ही नहीं जबकि एक साल पहले की समान अवधि में रेवेन्यू 19128 करोड़ रुपये रहा था। डॉलर रेवेन्यू 2.3 फीसदी बढ़कर 313.1 करोड़ डॉलर रहा है। कांस्टेंट करंसी रेवून्यू ग्रोथ 2.8 फीसदी रही है। पिछली तिमाही में डॉलर रेवेन्यू 306 करोड़ डॉलर रहा था।
जून तिमाही में 112 नए क्लाइंट जोड़े
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंफोसिस का एबिट 4618 करोड़ रुपये से घटकर 4471 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 21.4 फीसदी से घटकर 20.5 फीसदी रहा है। इंफोसिस ने जून तिमाही में 112 नए क्लाइंट जोड़े हैं। 30 जून 2019 तक कुल एक्टिव क्लाइंट की संख्या 1336 थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
