पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 38.3 फीसदी बढ़ गया है।
नई दिल्ली: पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 38.3 फीसदी बढ़ गया है। आपको बता दें कि प्राइवेट सेक्टर के लेंडर इंडसइंड बैंक ने जून, 2019 में समाप्त तिमाही के दौरान 38.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,432.50 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया। बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक, बीते साल समान तिमाही यानी अप्रैल-जून, 2018 के दौरान प्रॉफिट 1,035.72 करोड़ रुपए रहा था।

बैंक की कुल इनकम बढ़कर 8,624.62 करोड़ रुपए
हालांकि रेग्युलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, जून 2019 में समाप्त तिमाही के दौरान बैंक की कुल इनकम बढ़कर 8,624.62 करोड़ रुपए रही थी। वहीं जबकि बीते साल समान अवधि के दौरान यह आंकड़ा 6,369.75 करोड़ रुपए रहा था।
ग्रॉस एनपीए बढ़कर 2.15 फीसदी
जानकारी दें कि एसेट के मोर्चे पर देखें तो जून 2019 तक लेंडर का ग्रॉस एनपीए बढ़कर 2.15 फीसदी हो गया। जबकि जून 2018 तक यह आंकड़ा 1.15 फीसदी था। इसी तरह नेट एनपीए या बैड लोन्स बढ़कर 1.23 फीसदी हो गए, जो एक साल पहले तक 0.51 फीसदी के स्तर पर था।
430.62 करोड़ रुपए की ऊंची प्रोविजनिंग और आकस्मिक व्यय
बता दें कि एनपीए रेश्यो में बढ़ोतरी की मुख्य वजह अप्रैल-जून, 2019-20 के दौरान 430.62 करोड़ रुपए की ऊंची प्रोविजनिंग और आकस्मिक व्यय रहा। जबकि मार्च, 2019 में समाप्त वित्त वर्ष के अंत में 350 करोड़ रुपए था। बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों में भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड (बीएफआईएल) का ऑपरेटिंग परफॉर्मैंस भी शामिल था, जिसका अब लेंडर के साथ मर्जर कर दिया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
