गुरुवार को आज सोने की कीमत में बढ़ोतरी वहीं चांदी में भी उछाल आया।
नई दिल्ली: गुरुवार को आज सोने की कीमत में बढ़ोतरी वहीं चांदी में भी उछाल आया। जी हां गुरुवार को आज सोने की कीमतों में 930 रुपये का उछाल देखने को मिला जिसके बाद इसकी कीमत 35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। सकारात्मक वैश्विक रुख व स्थानीय कारोबारियों की लिवाली बढने से सोने के भाव में यह तेजी देखने को मिली है। सोने की तरह ही चांदी में भी तेजी देखी गई है। चांदी में आज 300 रुपये की तेजी आई जिससे इसका भाव 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। जबकि कल बुधवार को सोने की कीमत 34,870 प्रति 10 ग्राम पर बनी रही। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में चांदी भी आज 38,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।

वैश्विक स्तर की बात करें तो सोने के भाव आज बढ़त के साथ 1,420.80 डॉलर प्रति औंस पर रहे। वहीं चांदी की कीमत न्यूयॉर्क में 15.24 डॉलर प्रति औंस पर रही। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 930 रुपये की तेजी के साथ 35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इसी तरह 99.5 फीसद शुद्धता वाले सोने में भी 930 रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसका भाव 35,630 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
गिन्नी सोने की कीमत में 100 रुपये की बढ़त देखने को मिली और इसका भाव 27,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर आ गया। कारोबारियों के अनुसार, स्थानीय ज्वैलर्स की मांग बढ़ने और सकारात्मक वैश्विक रुख के कारण सोने के भाव में यह बढ़त देखने को मिली है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी में 300 रुपये की तेजी
चांदी की बात करें तो इसमें 300 रुपये की तेजी आई और इसका भाव 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। साप्ताहिक-बेस्ड डिलिवरी वाली चांदी में 356 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई और इसका भाव 38,356 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 81,000 रुपये सैकड़ा व बिकवाली कीमत 82,000 रुपये सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
