नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने निजी जमीन पर चार्जिंग स्टेशन लगाने पर भारी छूट की योजना को मंजूरी किया है। दिल्ली में निजी जमीन पर बनने वाले चार्जिंग स्टेशनों को अब छूट दी जाएगी। डीडीए के इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। यह फैसला दिल्ली के ले. गवर्नर अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में लिया गया है।

डीडीए के इस प्रस्ताव के बारे में बताया है कि ग्रीन बेल्ट, ग्रामीण क्षेत्र समेत सभी शहरी जोन में निजी जमीन पर चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए कन्वर्जन चार्ज में छूट की योजना को मंजूरी दी गई है। इस प्रस्ताव के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाने वालों को 95 फीसदी की छूट मिलेगी, वहीं सीएनजी पंप लगाने वालों को 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके अलावा जो लोग अपनी निजी भूमि पर सीएनजी और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन दोनों लगाना चाहते हैं उनको 75 फीसदी छूट देने के प्रस्ताव किया गया है।
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना
मोदी सरकार देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। सरकार की योजना इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर पर्यावरण को अच्छा करने की है। इसके तहत ही बजट में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को लोन के ब्याज में 1.5 लाख रुपये की इनकम टैक्स की छूट देने का फैसला किया है।
ये कदम भी उठाए गए हैं
मोदी सरकार ने इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के कुछ पुर्जों पर आयात शुल्क में कटौती की है। वहीं नीति आयोग ने 2025 तक 150 सीसी कैटेगरी के सभी दोपहिया वाहन को इलेक्ट्रिक वाहनों में लाना और 2023 तक सभी थ्री-व्हीलर्स को इलेक्ट्रिक वाहनों में कन्वर्ट करने की योजना पर काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें : जन औषधि केंद्र : ये है खोलने का तरीका, होती है अच्छी कमाई
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
