फोर्ब्स ने दुनिया के हाईएस्ट पेड सेलेब्रिटीज 2019 की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शामिल होने वाले अक्षय कुमार इकलौते भारतीय एक्टर हैं।
नई दिल्ली: फोर्ब्स ने दुनिया के हाईएस्ट पेड सेलेब्रिटीज 2019 की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शामिल होने वाले अक्षय कुमार इकलौते भारतीय एक्टर हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में सिंगर टेलर स्विफ्ट पहले पायदान पर हैं, वहीं खिलाड़ी कुमार 35वें रैंक पर हैं। इसमें भारत से इस बार केवल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ही जगह बना पाए हैं। इस बार लिस्ट से अभिनेता सलमान खान भी बाहर हो गए हैं।
1 साल में 444.77 करोड़ रुपये की कमाई
बता दें कि अक्षय कुमार ने 1 साल में कमाई के मामले में तीनों खान, अमिताभ बच्चन और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। अक्षय कुमार 6.5 करोड़ डॉलर यानी 444.77 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स की वर्ल्ड हाइएस्ट पेड सेलिब्रिटीज 2019 लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्हें 33वीं रैंकिंग मिली है।
फोर्ब्स के मुताबिक, अक्षय कुमार के पास हर फिल्म से कम से कम 50 लाख डॉलर यानी 34.19 करोड़ रुपये से लेकर 1 करोड़ डॉलर यानी 68.40 करोड़ रुपये तक पाते हैं। इसके अलावा उन्होंने 20 से ज्यादा ब्रांड्स के विज्ञापनों के लिए भी करार किया हुआ है और यहां से भी उन्हें लाखों में कमाई होती है।
इन वजहों से अक्षय सबसे आगे
आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि खास बात यह है कि अक्षय इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय हैं। उनके कमाई के पीछे मुख्य वजह ये हैं कि अक्षय कुमार ने इन दिनों एक खास किस्म की धारा पकड़ी हुई है। उनकी साल में चार फिल्में करने और ज्यादा हिट होने के चलते वह कमाई के मामले में नंबर वन पर पहुंचे हैं। अक्षय ने बीते कुछ सालों में देशभक्ति और जनकल्याण संबंधी फिल्मों पर जोर दिया है और वह लगातार इसमें सफल हो रहे हैं। इसके साथ ही वह रोबोट 2 जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे। इसके अलावा विज्ञापन के मामले में भी वह बड़े अभिनेताओं को टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि इस साल अक्षय की अब तक केसरी आ चुकी है। जबकि मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज आने वाली हैं। वहीं अगले साल की तैयारी भी जोरों पर है, क्योंकि वह रोहित शेट्टी के साथ सूर्यवंशी में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
टेलर स्विफ्ट पहले नंबर पर, जानें कितनी है कमाई
फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची में पहले स्थान पर अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट काबिज हैं। उनकी पिछले साल की कमाई 185 मिलियन डॉलर (करीब 1264 करोड़) रही। आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि वह साल 2016 से ही इस सूची में पहले स्थान पर बरकरार हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 1163.23 करोड़ रुपये (17 करोड़ डॉलर) की कमाई के साथ काइली जैनर हैं।
ये सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं टॉप 10 में
3. कान्ये वेस्ट, म्यूजिशियन, कमाई 1026.38 करोड़ रुपये
4. लियोनल मेसी, एथलीट, कमाई 869 करोड़ रुपये
5. एड शीरीन, म्यूजिशियन, कमाई 752.68 करोड़ रुपये
6. क्रिश्चियानो रोनाल्डो, एथलीट, कमाई 745.84 करोड़ रुपये
7. नेमान, एथलीट, कमाई 718.47 करोड़ रुपये
8. द ईगल्स, म्यूजिक बैंड, कमाई 684.25 करोड़ रुपये
9. डॉ. फिल मैकग्रा, कमाई 650.04 करोड़ रुपये
10. कैनेलो अल्वारेज, एथलीट, कमाई 643.20 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications