सरकारी दूसरा सबसे बड़ा बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा अपना ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
नई दिल्ली: सरकारी दूसरा सबसे बड़ा बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा अपना ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस पोर्टल पर ग्राहक बैंकिंग सेवाओं के अलावा कृषि संबंधी उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे। जानकारी दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने कैटलॉग प्रबंधन, खरीद प्रबंधन, कीमत निर्धारण, प्रचार-प्रसार और अन्य इससे जुड़ी सेवाओं के लिए सहायता उपलब्ध कराने के साथ डिजिटल वाणिज्य-मंच आपूर्ति में भागीदारी के लिए इच्छुक इकाइयों से बोलियां आमंत्रित की हैं।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिलेगी ये सारी सुविधा
बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाओं के साथ कृषि संबंधी उत्पादों की बिक्री की जाएगी। बता दें कि बैंक के अनुसार, उसके ग्राहक ई-कॉमर्स पोर्टल से कृषि फसल लोन, फार्म मशीनरी लोन, कृषि उपकरण, बीज और खाद के लिए लोन ले सकेंगे। इस पोर्टल पर लोन अगेंस्ट गोल्ड, सभी प्रकार के बीमा उत्पाद, निवेश संबंधी उत्पाद के साथ गोल्ड बॉन्ड समेत निवेश के सभी सरकारी उत्पाद मौजूद रहेंगे।
टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख 26 जुलाई
इस बात से भी अवगत करा दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपना ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च करने के लिए ऐसी सेवाएं देने वाली कंपनियों से निविदाएं मांगी हैं। बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है वह एक ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च करना चाहता है जहां पर वह अपने ग्राहकों की रोजाना और लाइफ स्टाइल संबंधी जरूरतों को पूरा कर सके। इसके लिए बैंक को ऐसे पार्टनर्स की आवश्यकता है जो उसे डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म संबंधी सेवाएं उपलब्ध करा सके। टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख 26 जुलाई 2019 है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
