एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च किया एक और सस्ता प्री-पेड प्लान।
नई दिल्ली: एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च किया एक और सस्ता प्री-पेड प्लान। इस बात से आप बखूबी अवगत होंगे कि टेलीकॉम कंपनियों के बीच जबरदस्त कॉम्पिटिशन चल रहा है। आय दिन कंपनियां एक पर एक नये प्लान लॉन्च कर रहे है। इतना ही नहीं रिलायंस जियो की वजह से हर कंपनी को ग्राहकों को बनाए रखने के लिए प्लान में लगातार बदलाव करने पड़ रहे हैं। साथ ही ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से नए-नए प्लान दिये जा रहे है।
फिलहाल कुछ सर्किल में ही हुआ लागू
जी हां इसी क्रम में एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 97 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फिलहाल इस प्लान को तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सर्किल के लिए ही लॉन्च किया गया है। वहीं उम्मीद है कि आनेवाले दिनों में इसे अन्य सर्किल के लिए भी लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है। इस दौरान लोकल, एसटीडी और रोमिंग अनलिमिटेड कॉलिंग मुफ्त है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 100SMS और 2GB डेटा भी मिलता है।
1.5जीबी डेटा और 350 मिनट वॉयस कॉलिंग की सुविधा
बता दें कि सितंबर 2018 में एयरटेल ने 97 रुपये का कॉम्बो रिचार्ज लॉन्च किया था। उस दौरान इस प्लान के तहत यूजर्स को 1.5जीबी डेटा और 350 मिनट वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती थी। हालांकि, कुछ महीने बाद यह प्लान बंद कर दिया गया था। इस बार 97 रुपये के प्लान को "Special Recharge-STV Combo" के नाम से लॉन्च किया गया है। जानकारी दें कि एयरटेल का एक 98 रुपये का भी प्लान है। इसमें कस्टमर्स को केवल डेटा मिलता है, कॉलिंग की सुविधा नहीं है। 98 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है जिसमें यूजर्स को 6जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ में 10 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं, 48 रुपये के डेटा प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए सिर्फ 3जीबी डेटा मिलता है।
एयरटेल ने 1,699 रु वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को किया अपग्रेड
इन सब के बीच आपको ये भी बता दें कि एयरटेल ने हाल ही में अपने 1,699 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अपग्रेड किया है। अब एयरटेल यूजर्स को 1699 का रिचार्ज कराने पर पूरे 1 साल के लिए हर दिन 1.4 GB इंटरनेट डाटा मिलेगा। इसका मतलब है कि इस प्लान में 1 साल के लिए टोटल 511 GB डाटा मिलेगा। एयरटेल के 1699 के प्लान में ग्राहकों को हर दिन डाटा के अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस फ्री भी मिलेंगे। इस प्लान में पहले की तरह ही सभी एयरटेल एप्स जैसे विंक म्यूजिक और एयरटेल टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
