नई दिल्ली। वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में बांड बेचकर विदेशों से धन जुटाने की योजना बना रही है। गर्ग ने बताया कि इसके लिए हमारा लक्ष्य दूसरी छमाही होगा। उन्होंने बताया कि मर्चेट बैंकर की नियुक्ति समेत परिमाण, समय और संख्या के साथ बाजार के संबंध में फैसला अगले महीने लिया जा सकता है।

नीतिगत फैसला हो गया है
उन्होंने कहा, "नीतिगत घोषणा हो गई है कि भारत सॉवरेन बांड जारी करेगा और इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार की दूसरी तिमाही के उधारी कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के बाद इसकी शुरुआत की जाएगी।"
कांग्रेस के समय में यह संभव नहीं था
वित्त सचिव ने कहा कि 2013 में अगर ऐसे बांड पर विचार किया गया होता तो उस समय यह उचित समय नहीं होता क्योंकि विदेशी मुद्रा भंडार खाली हो रहा था। गर्ग ने कहा, " 2013 में विदेशी मुद्रा भंडार खाली हो रहा था। उस तरह के हालात का सामना सॉवरेन बांड से नहीं किया जा सकता है। सॉवरेन बांड के बारे में विचार करने के लिए वह सबसे अनुचित समय था जब रुपये में भरोसे का संकट पैदा हो गया था।" संकट से जूझ रही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार 2013 में विदेशों से पूंजी जुटाने के लिए सॉवरेन बांड जारी करने पर विचार कर रही थी जिसे आखिरकार अनिवासी भारतीय (एनआरआई) जमा योजना को तवज्जो देते हुए छोड़ दिया गया।
अब हालात बदल गए हैं
गर्ग ने कहा, "आज हम काफी स्थिरता की स्थिति में हैं। रुपया स्थिर है, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर नई रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर जा रहा है। पिछले साल जो कमी आई वह वापस पूरी हो गई है। आरबीआई द्वारा खोले गए स्वैप विडो की भारी मांग है जिसके तहत लाखों डॉलर प्राप्त हुए हैं।"
यह भी पढ़ें : ये कोर्स देता है 4 लाख की नौकरी की गारंटी, जानें डिटेल
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
