सोने और चांदी की कीमत में आज मंगलवार को भारी गिरावट आ गई।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मंगलवार को भारी गिरावट आ गई। जी हां वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही गिरावट के कारण मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपए फिसलकर 34870 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया और चांदी 48 रुपए उतरकर 38,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। सरकार ने बजट में सोने तथा बेशकीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। इससे शनिवार को सोने में 1300 रुपए की जबरदस्त तेजी आई थी। चांदी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जबकि कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोना में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन चांदी 140 रुपए प्रति किलोग्राम उछल गई।

सोने की कीमत विदेशी बाजार में गिरावट
जबकि विदेश में मंगलवार को पीली धातु में गिरावट दर्ज की गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोना हाजिर 0.51 प्रतिशत उतरकर 1,388.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 0.78 प्रतिशत लुढ़ककर 1386.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.26 प्रतिशत उतरकर 14.99 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थिर रही गिन्नी की कीमत आज
जानकारी दें कि स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 600 रुपए टूटकर 34,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 34,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,300 रुपए के भाव पर टिकी रही। चांदी में भी नरमी रही। चांदी हाजिर 48 रुपए उतरकर 38,900 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 81 हजार और 82 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सर्राफा बाजार में आज दोनों धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 34,870 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 34,700 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,900 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,000 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 81,000 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 82,000 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,300 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications