टीसीएस का मुनाफा 11% बढ़कर 8131 करोड़ रु. हुआ

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस के वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफे में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है।

नई द‍िल्‍ली: आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस के वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफे में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। जी हां इस दौरान कंपनी का मुनाफा 8131 करोड़ रुपये रहा है। जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान कंपनी को 8126 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। व‍हीं सालाना आधार पर मुनाफा 11 फीसदी बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 7340 करोड़ का मुनाफा हुआ था। पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 38172 करोड़ रुपये रहा है। वहीं कंपनी ने वित्त वर्ष के लिए निवेशकों को 5 रुपये ​प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है।

IT Company TCS Announced The Results Of The June Quarter On Tuesday

मुनाफा उम्मीद से बेहतर

बता दें कि टीसीएस का मुनाफा उम्मीद से बेहतर माना जा रहा है।वहीं एक्सपर्ट का अनुमान था कि तिमाही आधार पर मुनाफे में हल्की कमी देखी जा सकती है। उनका कहना था कि वेतन में बढ़ोतरी, वीजा खर्च के अलावा रुपये की मजबूती का असर नतीजों में देखने को मिल सकता है। इससे मुनाफ प्रभावित हो सकता है। हालांकि यह भी अनुमान था कि अगर नई डील मजबूत रहती है तो मार्जिन पर दबाव कम होगा।

टीसीएस का रेवेन्यू में मामूली बढ़ोत्तरी

वहीं जून तिमाही में टीसीएस का रेवेन्यू 38172 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही यानी जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी को 38010 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में कंपनी का ईबीआईटी 9220 करोड़ रुपये रहा है। जबकि ईबीआईटी मार्जिन 24.1 फीसदी रहा है।

बीएफएसआई में हासिल की 9.2 फीसदी ग्रोथ

टीसीएस ने बीएफएसआई में 9.2 फीसदी की ग्रोथ हासिल की।
लाइफ साइंस एंड हेल्थकेयर में 18.1 फीसदी की ग्रोथ रही।
रिटेल और ईपीजी में 7.9 फीसदी की ग्रोथ रही।
कम्युनिकेशंस और मीडिया में 8.4 फीसदी की ग्रोथ रही।
टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज में 7.8 फीसदी की ग्रोथ रही।
वहीं, मैन्युफैक्चरिंग में 5.5 फीसदी ग्रोथ रही।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+