बिक्री घटने से कार कंपनियां लगातार प्रोडक्शन घटा रही है। जी हां ऑटो सेक्टर में सुस्ती का दौर जारी है।
नई दिल्ली: बिक्री घटने से कार कंपनियां लगातार प्रोडक्शन घटा रही है। जी हां ऑटो सेक्टर में सुस्ती का दौर जारी है। जानकारी दें कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने भी कारों के घरेलू बाजार में नरमी को देखते हुए जून में भी उत्पादन में कटौती की है। यह लगातार पांचवा महीना है, जब कंपनी ने उत्पादन घटाया है। इस बारे में कंपनी ने शेयर बाजार को सूचना दी है।
जून में मारुति ने कुल 1,09,641 यात्री वाहनों का प्रोडक्शन किया
आल्टो का प्रोडक्शन 48.2 फीसदी घटकर 15,087 यूनिट
शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि इस साल जून में कंपनी का प्रोडक्शन 1,11,917 यूनिट रहा जो पिछले साल इसी माह के मुकाबले 15.6 फीसदी कम है। जबकि पिछले साल समान अवधि में मारुति ने 1,32,616 वाहनों का प्रोडक्शन किया था। इसमें उसके हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी का प्रोडक्शन भी शामिल है। इस बात से भी अवगत करा दें कि जून 2019 में मारुति सुजुकी ने कुल 1,09,641 यात्री वाहनों का प्रोडक्शन किया जो जून 2018 के 1,31,068 यात्री वाहनों के मुकाबले 16.34 फीसदी कम है।
यूटिलिटी वाहन का प्रोडक्शन 5.26 फीसदी घटा
बात करें अगर छोटी वाहनों कि तो छोटी कारों में मारुति सुजुकी की आल्टो का प्रोडक्शन 48.2 फीसदी घटकर 15,087 यूनिट रहा। जबकि कॉम्पैक्ट श्रेणी में वैगनआर, स्विफ्ट और डिजायर का प्रोडक्शन 1.46 प्रतिशत घटकर 66,436 यूनिट रहा। ठीक इसी तरह कंपनी के यूटिलिटी वाहन का प्रोडक्शन 5.26 फीसदी घटकर 17,074 और वैन का प्रोडक्शन 27.87 फीसदी घटकर 8,501 यूनिट रहा। जबकि कंपनी ने फरवरी में अपने उत्पादन में 8 फीसदी, मार्च में 20.9 फीसदी, अप्रैल में 10 फीसदी और मई में 18 फीसदी की कटौती की थी।
18 साल की सबसे बड़ी गिरावट
बता दें कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के वित्तीय संकट के बीच घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री प्रभावित हुई है। इन कंपनियों में कैश क्राइसिस होने की वजह से लोगों को फाइनेंस कराने में दिक्कत हुई। जिससे डिमांड लगातार सुस्त रही है। मई में यात्री वाहनों की घरेलू बाजार में थोक बिक्री 20 फीसदी गिरी है। आर्श्चय की बात यह हैं कि 18 साल की सबसे बड़ी गिरावट रही। वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स ने भी बाजार की परिस्थिति को देखते हुए उत्पादन कम करने की घोषणाएं की हैं।


Click it and Unblock the Notifications