सोने की कीमत में सोमवार को कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि चांदी में आई उछाल।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में सोमवार को कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि चांदी में आई उछाल। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन चांदी 140 रुपए प्रति किलोग्राम उछल गई। सरकार ने बजट में सोने तथा बेशकीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है। इससे शनिवार को सोने में 1300 रुपए की जबरदस्त तेजी देखी गई। चांदी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जबकि कल रविवार को सोना 35 हजार रुपए के पार पहुंचा है। वहीं, चांदी 30 रु की साप्ताहिक गिरावट में 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना की कीमत
विदेश में सोमवार को पीली धातु में मामूली बढ़त दर्ज की गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, आज सोना हाजिर 0.40 प्रतिशत बढ़कर 1,405.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 1396.70 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.40 प्रतिशत बढ़कर 15.03 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
भारत में आज की सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 35,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। सोना बिटुर भी 35,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,300 रुपए के भाव पर टिकी रही। चांदी में भी तेजी देखी गई। चांदी हाजिर 140 रुपए चमककर 38,940 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 38,096 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 81 हजार और 82 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 35,470 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 35,300 रुपए
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,940 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,096 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 81,000 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 82,000 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,300 रुपए
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
